Breaking News :
>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>उत्तराखण्ड सरकार व यूएनडीपी ने की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा>>एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 187 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र>>एक वर्ष पूर्व हुई लाखों की ज्वेलरी चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी महिला गिरफ्तार>>भिलाडू में स्टेडियम के निर्माण से युवाओं और खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं- गणेश जोशी>>शिक्षकों के स्थानांतरण को मिलेगा अतिरिक्त समय- डाॅ. धन सिंह रावत>>स्थानांतरण पर जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर को भावभीनी विदाई>>नई ऊर्जा, नई सोच के साथ पी.सी.ध्यानी ने संभाली यूपीसीएल की कमान>>विद्यालयों की सुरक्षा एवं राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की डीएम ने की व्यापक समीक्षा>>विदेशी रोजगार का सपना कर रही साकार- धामी सरकार की योजना से 123 युवाओं को मिला ग्लोबल करियर>>देहरादून के 7 संवेदनशील स्थानों पर एक साथ हुई मॉकड्रिल>>पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें- मुख्यमंत्री>>मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश>>पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार>>लाल पुल बस दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच, एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>बरसात से क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, तत्काल पुनर्निर्माण के दिए निर्देश>>हेल्दी डाइट के बावजूद भी क्यों बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल? जानें इसके कारण>>ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई- डीएम
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रोड शो करने के बाद चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 मार्च, 2022, शनिवार, वाराणसी। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 के अंतिम चरण के मतदान क्षेत्र वाले जिलों में शनिवार को प्रचार के अंतिम दिन भाजपा के बड़े योद्धा मैदान में उतरेंगे। सातवें तथा अंतिम चरण में मतदान सात मार्च को होगा। जिसमें नौ जिलों के 54 विधानसभा क्षेत्र में वोटिंग होगी।

भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रोड शो करने के बाद शनिवार को चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी में शनिवार को खजुरी में जनसभा को संबोधित करने के बाद आज ही साहित्य, कला, संस्कृति क्षेत्र के विशिष्ट महानुभावों के साथ संवाद भी करेंगे। प्रधानमंत्री महमूरगंज में रमन निवास में आयोजित संवाद कार्यक्रम के तहत साहित्य, कला व संस्कृति क्षेत्र के विशिष्ट महानुभावों के साथ संवाद करेंगे। इसके पश्चात प्रधानमंत्री जी वाराणसी पिंडरा, अजगरा, शिवपुर, रोहनियां, सेवापुरी विधानसभा के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। उनकी यह जनसभा रोहनिया सेवापुरी विधानसभा के मध्य ग्राम खजुरी मिर्जामुराद में होगी।

प्रधानमंत्री के वाराणसी में मोर्चा संभालने के बीच में ही गृह तथा सहकारिता मंत्री अमित शाह जौनपुर के मल्हनी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में सभा करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश (जेपी) भदोही के सीतामढ़ी में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इनके अलावा केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और अनुराग ठाकुर मिर्जापुर के परेड ग्राउण्ड चुनार में सभा करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को तीन जिलों में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाएंगे। उनकी सोनभद्र के दुद्धी में एक सभा होगी। भदोही तथा आजमगढ़ में वह दो-दो चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ भदोही के औराई तथा भदोही सदर और आजमगढ़ के मेहनगर व अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र में सभा करेंगे। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी तीन जिलों में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। वह चंदौली, मऊ और जौनपुर में प्रचार करेंगे। उनका चंदौली के चकिया व सैयदराजा, मऊ के मुहम्मदाबाद के नार्मल मैदान, गोहना तथा जौनपुर के वीवी मांडवी चमबलतारा में संबोधन होगा। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!