Breaking News :
>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी NDA के उम्मीदवारों के समर्थन में आज केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में जनसभाओं को करेंगे संबोधित

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 मार्च 2021, मंगलवार, पुडुचेरी। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। सबसे पहले वह केरल के पलक्कड़ में रैली संबोधित करने वाले हैं। इसके मद्देनजर यहां तैयारी शुरू हो गई है। इसके बाद व तमिलनाडु जाएंगे। फिर शाम को वह पुडुचेरी का दौरा करेंगे और रैली संबोधित करेंगे। बता दें कि तीनों राज्यों में एक ही चरण में छह अप्रैल को चुनाव होने हैं। वहीं दो मई को नतीजे आएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी की रैली के मद्देनजर पुडुचेरी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यहां धारा 144 लगा दी गई है। साथ ही 29-30 मार्च तक यहां ड्रोन और अन्य मानव रहित यान (UAV) की उड़ानों पर रोक लगा दी गई है। चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री का यह पुडुचेरी का दूसरा दौरा है। इससे पहले उन्होंने 25 फरवरी को यहां एक चुनावी रैली को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने कई केंद्र प्रायोजित विकास परियोजनाओं का अनावरण भी किया था। भाजपा सूत्रों के अनुसार वह यहां एएफटी थिदल में होने वाली रैली को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी की रैली के लिए  केंद्रीय शासित प्रदेश में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 29-30 मार्च तक यहां ड्रोन और अन्य मानव रहित यान (UAV) की उड़ानों पर रोक लगा दी गई है। जिलाधिकारी पुरवा गर्ग ने  एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि ड्रोन और अन्य मानवरहित हवाई वाहनों के उड़ान पर प्रतिबंध लगाने के लिए पूरे पुडुचेरी में धारा 144 के तहत एक आदेश लगा दी गई है। आदेश का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।

विदित रहे कि पुडुचेरी में एनडीए का नेतृत्व एनआइएनआरसी करती है। पार्टी 30 निर्वाचन क्षेत्रों में से 16 में चुनाव लड़ रही है। जबकि भाजपा 9 और एआइएडीएमके 5 सीटों से चुनाव लड़ रही है। एनआइएनआरसी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एन रंगासामी 2 सीटों-थातांचवडी और यानम से चुनाव लड़ रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!