Breaking News :
>>एचआईवी/एड्स मुक्त देहरादून का संकल्प, रोकथाम से उपचार तक कसेगा प्रशासन का शिकंजा>>राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधान- डाॅ. धन सिंह रावत>>देहरादून के भविष्य को आकार देने उमड़ रही जनता, महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की सुनवाई में बढ़ी भागीदारी>>देहरादून पुलिस का त्वरित एक्शन, 24 घंटे में बुलेट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार>>लोकसभा में नकल विरोधी संशोधन विधेयक पारित होने पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार>>मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा>>कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की त्वरित कार्रवाई, कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे कांवड़िये को सकुशल बचाया>>सेलाकुई में चोरी और वाहन चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार>>सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान- मुख्यमंत्री>>सिर्फ हेल्दी खाना नहीं, सही समय पर खाना भी है जरूरी, जानिए पूरे दिन का परफेक्ट डाइट शेड्यूल>>आपदा राहत कार्यों में तेजी लाएं, अवरुद्ध मार्गों को प्राथमिकता से खोलें- आयुक्त आनंद स्वरूप>>‘जुमानजी: ओपन वर्ल्ड’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, गेम के किरदार पहुंचे अब असली दुनिया में>>उत्तराखंड के 19 लाख से अधिक मतदाताओं को चुनाव आयोग का नोटिस, गलत जानकारी पर होगी कार्रवाई>>कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने की सैनिक कल्याण विभाग की समीक्षा>>मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल को ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम>>देहरादून में पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत फरार नशा तस्कर गिरफ्तार>>सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें : मुख्यमंत्री>>भारी बारिश और भूस्खलन के चलते दो दिन के लिए रोकी गई चारधाम यात्रा>>पुल और उसका स्ट्रक्चर पूरी तरह सुरक्षित : महाराज
ताज़ा खबरेंदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी माँ हीराबेन के 100वें जन्मदिन के अवसर पर उनके पैर धोकर लिया आशीर्वाद, आरती की और दिया प्रसाद

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 जून 2022, रविवार, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गांधीनगर में अपनी माँ हीराबेन मोदी से मुलाकात की और अपना 100वां जन्मदिन मनाया। प्रधानमंत्री सुबह तड़के अपनी मां के आवास पहुँचे और उनका आशीर्वाद लिया। ट्विटर पर शेयर की गई तस्वीरों में पीएम मोदी अपनी मां के बगल में फर्श पर बैठे और उनके साथ पूजा करते नजर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने हीराबा को गुलाब की माला और शॉल पहनाई। फिर उन्होंने अपनी माँ के पैर धोए, आरती की और उन्हें प्रसाद दिया। अन्य कार्यक्रमों के लिए घर से निकलने से पहले पीएम मोदी ने अपनी मां से बातचीत की। उनकी मुलाकात आधे घंटे से भी कम समय तक चली।

18 जून 1923 को जन्मी हीराबा आज अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी हैं। वह अपने छोटे बेटे पंकज मोदी के साथ गाँधीनगर में रहती हैं। मोदी परिवार ने उनके 100वें जन्मदिन के अवसर पर अहमदाबाद के जगन्नाथ मंदिर में भंडारा (सामुदायिक भोजन) का आयोजन किया है। वडनगर में, जो हीराबा का गृहनगर है, हाटकेश्वर महादेव मंदिर ने प्रधानमंत्री की माँ की लंबी उम्र और स्वास्थ्य के लिए विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया है। कार्यक्रमों में भजन संध्या, शिव आराधना और सुंदरकांड पाठ शामिल होंगे। हाल ही में गाँधीनगर के मेयर हितेश मकवाना ने घोषणा की थी कि शहर में एक सड़क का नाम प्रधानमंत्री की मां के नाम पर रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि रायसन पेट्रोल पंप से 80 मीटर लंबी सड़क का नाम ‘पूज्य हीरा मार्ग’ रखा जाएगा ताकि हीराबा का नाम हमेशा जीवित रहे और आने वाली पीढ़ियों को सेवा का पाठ पढ़ाया जा सके।

गुजरात के एक दिन के दौरे पर आए प्रधानमंत्री मोदी आज पावागढ़ मंदिर जाएंगे और बाद में आज वडोदरा में एक रैली को संबोधित करेंगे। सुबह 9:15 बजे प्रधानमंत्री पावागढ़ पहाड़ी पर श्री कालिका माता के पुनर्विकसित मंदिर का दर्शन करेंगे और उद्घाटन करेंगे। बाद में 11:30 बजे उनका विराट वन जाने का कार्यक्रम है। दोपहर 12रू30 बजे पीएम वडोदरा में गुजरात गौरव अभियान में भाग लेंगे, जहाँ वह 21,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी आखिरी बार मार्च 2022 में अपनी माँ से मिलने गए थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!