Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नगरोटा एनकाउंटर को लेकर अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 नवम्बर 2020, शुक्रवार। इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। नगरोटा आतंकी साजिश को लेकर पीएम मोदी ने एक अहम बैठक की है। समाचार एजेंसी ने सरकारी सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है। इसके मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नगरोटा एनकाउंटर पर शीर्ष अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की है। इस बैठक में  गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार(एनएसए) अजित डोभाल, विदेश सचिव और शीर्ष खुफिया अधिकारी शामिल हुए। समाचार एजेंसी ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया है कि इस बैठक में इस बात का खुलासा हुआ है कि नगरोटा एनकाउंटर में मारे गए आतंकवादी 26/11 के आतंकी हमले की बरसी पर एक बड़े हमले की योजना बना रहे थे।

विदित रहे कि जम्मू कश्मीर में गुरुवार को हाईवे के रास्ते आतंकियों की घुसपैठक की साजिश को नाकाम किया गया। जम्मू कश्मीर के सांबा सेक्टर से पाकिस्तान के रास्ते घुसपैठ कर ट्रक में छिपकर आने की कोशिश में लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकियों को सुरक्षाबलों ने नगरोटा के बन टोल प्लाजा के पास मार गिराया। ये सभी आतंकी जिस ट्रक में छिपकर श्रीनगर के रास्ते पर जा रहे थे, सुरक्षाबलों ने उस पूरे ट्रक को बम से उड़ा दिया। नगरोटा हाईवे पर गाड़ियों की आवाजाही को राक दिया गया है और जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।  बन टोल प्लाजा के आसपास के इलाकों में सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!