Breaking News :
>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा>>​शिक्षा के मंदिर में अनैतिक गतिविधियां अक्षम्य, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल>>सीएम धामी के निर्देशों के बाद एमडीडीए ने शुरू की ‘तेल बचाओ मुहिम’>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने चयनित लोगों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>मुख्यमंत्री धामी ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>आम लोगों की मेहनत की कमाई लूटने वालों को नहीं बख्शा जायेगा- डाॅ. धन सिंह रावत>>महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन का एक और मौका मिलेगा- रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 25 दिनों में 12.60 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन>>‘मां इंटी बंगारम’ की नई रिलीज डेट का एलान, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जवाड़ी पुल के पास गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने समय रहते बचाई दो जिंदगियां>>मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>जनसेवा के मूल मंत्र पर चलने वाली पार्टी है भाजपा- महाराज
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, कहा – ’10 साल में तृणमूल सरकार ने हर वो काम किया जो रोज़गार के अवसरों को रोकने वाला था’

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 मार्च 2021, शनिवार, कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगाल और असम के दौरे पर हैं। बंगाल के खड़गपुर के अलावा वे असम के चबुआ में सभा को संबोधित करने वाले हैं। इससे पहले उन्होंने शुक्रवार को कहा कि बंगाल और असम की जनता एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) को चुनना चाहती है। 15 दिनों के भीतर प्रधानमंत्री की यह तीसरी बंगाल यात्रा है। इससे पहले गुरुवार को ही उन्होंने पुरुलिया में रैली की थी। उससे पहले उन्होंने सात मार्च को कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में महारैली की थी।  21 मार्च को बांकुड़ा में उनकी रैली है। इसके बाद 24 मार्च को पीएम पूर्व मेदिनीपुर जिले के कांथी में रैली करेंगे। उधर, 21 मार्च को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी बंगाल के दौर पर रहेंगे।पश्चिम बंगाल विधानसभा की 294 सीटों पर आठ चरणों में 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच चुनाव होंगे। मतों की गिनती 2 मई को होगी।

प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा व कहा कि ‘शहरों में रेहड़ी-ठेला चलाने वाला गरीब पूछ रहा है कि उनको पीएम स्वनिधि के तहत आर्थिक मदद सही से क्यों नहीं मिली? आज बंगाल की बहनें पूछ रही हैं कि हर घर जल पहुंचाने के लिए टीएमसी सरकार को जो पैसा दिया था, वो पैसा तिजोरी में रखकर क्यों बैठ गईं? अरे दीदी, आपको मोदी को क्रेडिट नहीं देना था, तो मत दीजिए। लेकिन, आप गरीब के पेट पर लात क्यों मार रही हैं? आप रेहड़ी-पटरी वालों के पेट पर लात क्यों मार रही हैं ?’

ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि दीदी से पश्चिम बंगाल के लोग 10 साल का हिसाब मांग रहे हैं। एम्फान चक्रवात का हिसाब मांगो, तो दीदी गुस्सा! राशन चोरी का जवाब मांगो, तो जेल में डाल दिया जाता है! कोयला घोटाले पर जवाब मांगो, तो पुलिस से डंडे मरवाए जाते हैं! केंद्र सरकार की तरफ से बीते वर्षों में बंगाल के लिए 33 लाख पक्के घर स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से लाखों घर अब भी पूरे नहीं हो पाए हैं। दीदी को लगता है कि इन सब योजनाओं का फायदा लोगों को होगा तो वो मोदी को आशीर्वाद देंगे।

“पिछले 10 साल में तृणमूल सरकार ने हर वो काम किया, जो यहां रोज़गार और स्वरोज़गार के अवसरों को रोकने वाला था। तृणमूल के वसूली गिरोहों, सिंडिकेट के कारण अनेक पुराने उद्योग बंद हो गए। यहां सिर्फ एक ही उद्योग चलने दिया गया है- माफिया उद्योग।  हम सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र के साथ काम कर रहे लेकिन पश्चिम बंगाल में दीदी विकास की हर योजना के सामने दीवार बनकर खड़ी हो गई हैं। आपने दीदी पर भरोसा किया, लेकिन दीदी ने आपको दुर्नीति दी, आपके साथ विश्वासघात किया” : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आपका ये उत्साह साफ-साफ कह रहा है- बंगाल में इस बार भाजपा सरकार। ये मैं क्यों कह रहा हूं क्योंकि बंगाल के उज्जवल भविष्य के लिए इस धरती पर हमारे लगभग 130 कार्यकर्ताओं ने अपना जीवन न्योछावर कर दिया ताकि बंगाल आबाद रहे।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बंगाल ने पिछले 70 साल में कांग्रेस का कारनामा देखे हैं, वामदल की बर्बादी को अनुभव किया है और टीएमसी ने आपके सपनों को कैसे चूर-चूर किया, यही देखा है। हमें 5 साल का मौका दीजिए, 70 साल की बर्बादी को मिटाकर रहेंगे। कल व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक 50-55 मिनट तक डाउन रहे, हर कोई चिंतित हो गया। लेकिन बंगाल में, विकास और सपने 50-55 साल से डाउन हैं। पहले कांग्रेस, फिर वामपंथी और अब टीएमसी ने राज्य के विकास को अवरुद्ध कर दिया है।

प्रधानमंत्री ने दिलीप घोष की तारीफ करते हुए कहा, ‘मुझे गर्व है कि मेरी पार्टी के पास दिलीप घोष जैसे अध्यक्ष हैं। उन पर अनेक हमले हुए, मौत के घाट उतारने की कोशिशें हुई। लेकिन वो बंगाल के उज्ज्वल भविष्य का प्रण लेकर चल पड़े और आज पूरे बंगाल में नई ऊर्जा भर रहे हैं।’ गौरतलब है कि खड़गपुर को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष का गढ़ माना जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि खड़गपुर के इस क्षेत्र में मिनी भारत की झलक मिलती है। भारत की विविधता, अलग-अलग भाषाओं-बोलियों की ताकत यहां देखने को मिलती है। खड़गपुर का इतना लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म, भारत की पहली IIT, इस भूमि का गौरव बढ़ाते हैं। आज पश्चिम बंगाल में शिक्षा की क्या स्थिति है, ये खड़गपुर के लोग बहुत अच्छी तरह जानते हैं। शिक्षक भर्ती के नाम पर यहां का युवा कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने के लिए मजबूर हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!