Breaking News :
>>पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए>>शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री>>दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान>>यूपी का मतलब अल्टीमेट पोटेंशियल, टेक्सटाइल सेक्टर बनेगा नई औद्योगिक ताकत: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ>>योगी सरकार का ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर पेयजल आपूर्ति के साथ सुगम आवागमन की सुविधा पर भी जोर>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट>>बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा>>जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी>>देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव>>‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत>>स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी>>विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र>>मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त>>संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री>>‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज>>जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण>>स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण>>उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री>>उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण करने के लिए काशी पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

जलाभिषेक के बाद शिवसंकल्प सूक्त का संकल्प

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 दिसम्बर 2021, रविवार, काशी। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण करने के लिए काशी आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सुबह 11 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे। करीब एक घंटे बाद वह दोपहर 12 बजे बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में पहुंच जाएंगे। इसके बाद वह हाथ में गंगा जल लेकर धाम में करीब एक घंटे तक घूमगेंगे। करीब एक बजे पीएम रवि महायोग में बाबा के गर्भगृह में पहुंचेंगे। यहां पहले से लाए गए देश के अन्य पवित्र नदियों के जल में गंगा जल मिलाएंगे। उसी जल से बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ का जलाभिषेक करेंगे। अर्चकों द्वारा गर्भगृह के बाहर बनाए गए चौक पर प्रधानमंत्री को शिवसंकल्प सूक्त का संकल्प दिलाया जाएगा। इसके बाद पीएम बाबा से राष्ट्र उन्नति, विश्व कल्याण, राष्ट्रीय चेतना संचार के लिए प्रार्थना करेंगे। पूजन के बाद प्रधानमंत्री श्रीकाशी विश्वनाथ धाम देश को समर्पित कर देंगे।

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण का पूजन काशी विद्वत परिषद के मार्गदर्शन होगा। काशी विद्वत परिषद के महामंत्री प्रो. रामनारायण द्विवेदी ने बताया कि पीएम का अनुष्ठान 22 मिनट में संपन्न हो जाएगा। सुबह बाबा की मंगलाआरती के बाद वैदिक विद्वान चारों वेदों की ऋचाओं और मंत्रों का पारायण शुरु हो जाएगा। सुबह 11 बजे बाबा के गर्भगृह के बाहर पंचाग पूजन, गौरी-गणेश का पूजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री जब बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ का अनुष्ठान करेंगे उस दौरान 51 बटुक वेदों का सस्वर पाठ करेंगे।

काशी विद्वत परिषद के मार्गदर्शन में श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के दो अर्चक पूजन को संपन्न कराएंगे तो वहीं दो पूजन थाली सहायक भी अर्चकों के साथ रहेंगे। पूजन के दौरान नमस्ते गणपतये त्वमेव केवलं कर्तासि त्वमेव केवलं धर्तासि सहित आदि मंत्र पढ़ा जाएगा। पूजन सामग्री में अष्टगंध, दूध, दही, पंचामृत, सुगंधित पुष्प, द्रव्य, हल्दी, रोली, शहद, भस्म, विशिष्ट वस्त्र, बेलपत्र शामिल होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!