Breaking News :
>>जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें>>गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री>>देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह>>ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये>>शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट>>मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण>>अगले तीन घंटे उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट>>कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन>>‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
ताज़ा खबरेंदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आवास पर अफगानिस्तान के सिख-हिंदू प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 फरवरी 2022, शनिवार, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को अपने आवास पर अफगानिस्तान के सिख-हिंदू प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इससे पहले शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी ने सिख धर्मगुरुओं के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की थी। ये मुलाकात प्रधानमंत्री आवास पर हुई थी।

विदित रहे कि पिछले साल अगस्त के मध्य में तालिबान द्वारा देश पर कब्जा करने के बाद से सिख-हिंदू समाज के लोग अफगानिस्तान में उत्पीड़न का सामना कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को अपने आवास पर सिख समुदाय के प्रतिष्ठित व्यक्तियों और धर्मगुरुओं के एक प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने नामधारी संप्रदाय के एक आध्यात्मिक नेता उदय सिंह के साथ अपनी मुलाकात की एक तस्वीर भी ट्विटर पर शेयर की थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, संत समाज और सिख समुदाय की प्रतिष्ठित हस्तियों से मुलाकात हुई। मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि सिख समुदाय की इन सम्मानित हस्तियों ने केंद्र सरकार के विभिन्न प्रयासों की सराहना की है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) द्वारा साझा की गई बैठक के एक वीडियो में सिख प्रतिनिधि, पीएम मोदी को ‘कृपाण’ उपहार में देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

हाल के वर्षों में भारत ने अफगानिस्तान के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। भारत ने युद्धग्रस्त देश को मानवीय सहायता के तहत चिकित्सा सहायता के हिस्से के रूप में अफगानिस्तान को तीन टन दवाओं की आपूर्ति की है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, 29 जनवरी को मानवीय सहायता के तहत भारत ने अफगानिस्तान को तीन टन आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं की आपूर्ति की। इसे काबुल में स्थित इंदिरा गांधी अस्पताल को सौंप दिया गया है। इसके अलावा पानी, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और क्षमता निर्माण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भारतीय विकास परियोजनाएं शुरू की गई हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!