Breaking News :
>>एमडीडीए की ऑनलाइन मानचित्र प्रणाली होगी और अधिक पारदर्शी>>सोमेश्वर में जन मिलन कार्यक्रम, कई ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन>>अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को फिर झटका, सभी की जमानत याचिकाएं खारिज>>एसजीआरआरयू के दीक्षारंभ का भव्य समापन, रेन डांस पर जमकर थिरके छात्र-छात्राएं>>ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे ठप: भल्लेगांव बागवान के पास पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से बंद हुआ मार्ग>>मुख्य सचिव ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश>>भारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में 165 रन से हराया>>सलेड़ी -खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल(भीमताल) बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारम्भ>>जापानी तकनीक का लाभ छोटे किसानों तक पहुंचाएं, कृषि लागत घटाकर उत्पादकता बढ़ाएं: शिवराज सिंह चौहान>>रेलटेल के शेयरों में 6% का उछाल, ₹290 के पार पहुंचा भाव>>बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 100 करोड़ के पार हुई फिल्म की कमाई>>देहरादून में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार>>हर महीने के पहले मंगलवार को होगी समन्वय बैठक, जिलों की समस्याओं का तेजी से होगा समाधान>>केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा>>सीमाद्वार जलभराव पर डीएम सख्त, 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश>>ऋषिकेश: अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील>>तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं>>उत्तराखंड में सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं>>रूम फ्रेशनर की खुशबू के पीछे छिपा खतरा? ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती हैं ये परेशानियां>>मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा
देशविशेष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के लिए रवाना, जहां वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ एक रोड शो करेंगे

आकाश ज्ञान वाटिका। २४ फ़रवरी, २०२०, सोमवार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं, जहाँ वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ एक रोड शो करेंगे और अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम में भाग लेंगे। राष्ट्रपति ट्रम्प आज एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत दौरे पर आ रहे हैं।

पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत से पहले एक ट्वीट किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा कि भारत आपके आने का इंतजार करता है। आपकी यात्रा निश्चित रूप से हमारे राष्ट्रों के बीच मित्रता को और मजबूत करने वाली है।अहमदाबाद में बहुत जल्द मिलते हैं।

एम्बेडेड वीडियो

ट्रंप की आगवानी करेंगे पीएम मोदी

नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पीएम मोदी सुबह 11 बजे हवाई अड्डा पहुंचेंगे। 40 मिनट बाद ट्रंप परिवार सहित यहां पहुंचेंगे। अहमदाबाद हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी, ट्रंप परिवार की अगवानी करेंगे। सेना के तीनों विंग उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देंगे। कार्यक्रम के अनुसार, ट्रंप और मोदी अहमदाबाद हवाई अड्डे से मोटेरा स्टेडियम तक 22 किलोमीटर का रोड शो करेंगे। ट्रंप, वाशिंगटन से भारत के लिए रवाना हो चुके हैं। उनके साथ पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका और दामाद जैरेड कुशनर भी हैं। ट्रंप भारत की यात्र करने वाले सातवें अमेरिकी राष्ट्रपति होंगे।

इससे पहले पीएम मोदी ने ट्रंप के भारत दौरे से पहले एक ट्वीट किया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘भारत डोनाल्ड ट्रंप का स्वागत करने के लिए उत्सुक है। यह सम्मान की बात होगी कि वह कल हमारे साथ होंगे, जिसकी शुरुआत अहमदाबाद में ऐतिहासिक कार्यक्रम से होगी।’

वहीं भारत की यात्रा पर निकलने से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि मैं भारत के लोगों के साथ होने का इंतजार कर रहा हूं। हमारे साथ लाखों लोग होंगे। यह एक लंबी यात्र है। मुङो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बहुत अच्छा लगता है। वह मेरे दोस्त हैं।

नमस्ते ट्रंप पर खर्च होंगे सौ करोड़

कार्यक्रम पर सौ करोड़ रुपये खर्च होंगे। 60 करोड़ सड़कें दुरुस्त करने पर, 10 करोड़ ट्रांसपोर्ट व चाय-नाश्ते,  20 करोड़ सुरक्षा,  छह करोड़ स्टेडियम की साज-सज्जा पर खर्च होंगे।

थीम सांग : मोदी का दम, नमस्ते ट्रंप

स्टेडियम में लोक कलाकार थीम सांग- “मोदी का दम, नमस्ते ट्रंप” पेश करेंगे। गांधीजी का प्रिय भजन वैष्णव जन भी यहां गाया जाएगा।

खास मेहमान : महानायक अमिताभ बच्चन, सांसद व अभिनेत्री हेमा मालिनी, महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर, कपिल देव और सचिन तेंदुलकर आदि कार्यक्रम के खास मेहमान होंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!