Breaking News :
>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच>>लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल>>कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव>>लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड>>अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज>>ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

पिछले एक माह के अंदर प्रधानमंत्री 18 फरवरी को तीसरी बार बंगाल जायेंगे, केंद्रीय परियोजनाओं की देंगे सौगात

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 फ़रवरी 2021, शुक्रवार। बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा की व्यवस्थित व गहन घेराबंदी चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा लगातार बंगाल दौरे पर हैं। पिछले एक माह के भीतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार 18 फरवरी को बंगाल आ रहे हैं। खबर है कि उस दिन पीएम जल शक्ति मंत्रालय के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

साथ ही नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट का भी शिलान्यास करेंगे। जल शक्ति मंत्रालय राष्ट्रीय स्तर का पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग इंस्टिट्यूट कोलकाता में स्थापित करने जा रहा है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम में राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी आमंत्रित किया जाएगा। इतना ही नहीं दक्षिणेश्वर-नोआपाड़ा के बीच मेट्रो सेवा का भी वह उद्घाटन कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो कोलकाता में मेट्रो रेलवे के इतिहास में यह दूसरा मौका होगा जब देश के प्रधानमंत्री सेवा का उद्घाटन करेंगे। इससे पहले 1984 में देश की पहली मेट्रो ट्रेन सेवा का कोलकाता में शुभारंभ तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने किया था।

विदित रहे कि इससे पहले नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर मोदी कोलकाता आए थे। इसके बाद इसी माह सात फरवरी को हल्दिया में चुनावी सभा करने के साथ-साथ 4700 करोड़ की केंद्रीय योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया था। जानकर सूत्रों के अनुसार केंद्र सरकार बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय परियोजनाओं के जरिए बंगाल के लोगों तक संदेश पहुंचा रही है कि विकास उनका मुख्य एजेंडा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!