Breaking News :
>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प
ताज़ा खबरेंदेश

कानपुर देहात में पैतृक गाँव परौंख में राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द के साथ आ रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 जून 2022, शुक्रवार, कानपुर। परौंख गांव के लिए 25 जुलाई 2017 पहला ऐतिहासिक पल लेकर आया था, जब यहां जन्मे राम नाथ कोविन्द राष्ट्रपति बने। तब से अब तक परौंख राष्ट्रपति के गांव के रूप में गौरवान्वित है। तीन जून, 2022 को एक बार फिर इस गांव के लिए ऐतिहासिक पल होगा। न केवल राष्ट्रपति अपने पैतृक गांव आएंगे बल्कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी उनके साथ यहां होंगे। प्रधानमंत्री पहली बार परौंख आएंगे। शायद अब तक इतिहास में यह संयोग भी पहली बार होगा कि राष्ट्रपति के गांव में प्रधानमंत्री की मौजूदगी होगी। देश के दो दिग्गजों के परौंख में कार्यक्रम के लिए प्रशासन ने व्यवस्था पूरी कर ली है। गांव के लोग भी स्वागत के लिए तैयार हैं।परौंख पिछले एक महीने से राष्ट्रपति के आगमन की प्रतीक्षा कर रहा है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन की सूचना ने गांव वालों की व्यग्रता और बढ़ा दी है। शुक्रवार को दिल्ली से रवाना होकर राष्ट्रपति अपनी पत्नी सविता कोविन्द के साथ दोपहर 12.40 बजे कानपुर पहुंच जाएंगे। यहां चकेरी एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल उनका स्वागत करेंगी। दोपहर 1.20 बजे राष्ट्रपति परौंख के हेलीपैड पर उतरेंगे। राज्यपाल भी परौंख जाएंगी। लखनऊ एयरपोर्ट से रवाना होकर प्रधानमंत्री 1.40 बजे परौंख पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी यहां पहुंचेंगे। हेलीपैड से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व अन्य माननीयों का काफिला कार से निकलेगा।पहले पथरी देवी मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। यहां के बाद आंबेडकर पार्क जाएंगे। यहां पर संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की संगमरमर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। यहां से राष्ट्रपति के घर जो कि अब मिलन केंद्र बन चुका है, वहां महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित बुकनू, बेसन व बाकी उत्पाद को देखेंगे। मिलन केंद्र से जनसभा स्थल पहुंचेंगे, जिसका कार्यक्रम करीब एक घंटे का होगा।

जनसभा के बाद प्रधानमंत्री 3:45 बजे परौंख से हेलीकाप्टर से चकेरी आएंगे और यहां से दिल्ली चले जाएंगे। राष्ट्रपति 4:05 बजे कानपुर रवाना होंगे। वह कानपुर में सर्किट हाउस में रात्रि प्रवास करेंगे और शनिवार को मर्चेंट चैंबर में कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद 11:30 बजे विमान से गोरखपुर रवाना हो जाएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!