Breaking News :
>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

प्रधानमंत्री मोदी रुद्रपुर के मोदी मैदान में जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुँचे, रैली में उमड़ा भारी जनसैलाव

प्रधानमंत्री मोदी के आने से भाजपा कार्यकर्ताओं व लोगों में दिख रहा है गजब का उत्साह।

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 फ़रवरी 2022, शनिवार, रुद्रपुर। रुद्रपुर के मोदी मैदान में पीएम नरेंद्र मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जय मां नैना देवी, मैं मानस खंड पवित्र भूमि से यहां के देवताओं को नमन करता हूं। यहां की धरती गुरुनानक के चरणों से पवित्र हुई है। मैं वीर ऊधमसिंहनगर को नमन करता हूं। उन जैसे शहीद देश के लिए बड़ी प्रेरणा है। ऊधमसिंहनगर में मिनी इंडिया की झलक दिखती है। यहां हिन्दुस्तान का एक भी ऐसा कोना नहीं होगा जहां के लोग यहां नहीं रहते हों। आज चुनाव प्रचार को आखिरी दिन है। मेरी भी यहां ये आज आखिरी प्रचार सभा है। यहां की भीड़ देखकर लग रहा है कि आप यहां मुझे धामी सरकार के शपथ ग्रहण का निमंत्रण देने आएं हैं। 14 फरवरी को आपको पूरे उत्तराखंड को निकलकर कमल के निशान पर बटन दबाना है। कोरोना के चलते लग रहा था कि, ऐसी रैली संभव को सकेगी या नहीं। लेकिन आप लोगों ने मुमकिन कर दिखाया है। यहां शत प्रतिशत आबादी का सिंगल हो चुका है। इसके लिए मैं आपको बधाई देता हूं। मैं सीएम धामी को बधाई देता हूं कि उन्नोंनों पहाड़ के दुर्गम गांवों में भी वैक्सीन पहुंचाई। आप उन लोगों को पहचानते हैं कि जो लोग कह रहे थे कि ऐसा संभव नहीं हो सकेगा। ये लोग भारत की वैक्सीन को बदनाम कर रहे थे। पता नहीं इनको वैक्सीन से तकलीफ थी कि इससे तो देश का हर भारतवासी सुरक्षित हो जाएगा। ऐसा हो गया तो लोग मोदी और धामी की जय तय करेंगे। और ये चाहते नहीं थे

बता दें कि शुक्रवार को अल्‍मोड़ा संसदीय क्षेत्र के बाद शनिवार को पीएम मोदी नैनीताल संसदीय क्षेत्र की 14 सीटों का समीकरण साधेंगे। इसके पहले पीएम मोदी 2019 के लोकसभा चुनाव और 2017 के विधानसभा चुनाव में भी रुद्रपुर आ चुके हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान जनसभा ने भाजपा में ऊर्जा का संचार क‍िया था और प्रत्‍या‍ि‍शियों की जीत के रूप में जनता का आशीर्वाद भी म‍िला था।

रुद्रपुर के मोदी मैदान में पीएम नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर लोगों में उत्साह है। रैली में भारी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी है। रैली में जसपुर से लेकर खटीमा के लोग सुबह 10 बजे से ही पीएम का भाषण सुनने के लिए पहुंचने लगे हैं। रैली में मोदी व भाजपा जिंदाबाद के नारे लग रहे हैं। पीएम के आने से भाजपा कार्यकर्ताओं व लोगों में गजब का उत्साह दिख रहा है। हर कोई रैली का गवाह बनने को बेताब दिख रहा है। रैली से पहले मतदाता खामोश थे। अब चुनाव में माहौल बदलने की उम्मीद दिख रही है।

रैली को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पीएम 31 वीं वाहिनी में लैंड किए। जहां से कार से रौली स्थल पर पीएम पहुंचे। शहर में चप्पे चप्पे पर पुलिस कर्मी व अर्द्धसैनिक जवान तैनात हैं। रैली का विरोध करने का किसानों ने एलान किया है। इसे लेकर खुफिया विभाग व पुलिस भी सतर्क है। लोगों को उम्मीद है कि पीएम कुछ एलान कर सकते हैं। हालांकि संबोधन के बाद ही पता चल पाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!