Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

ढाका पहुँचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बांग्लोदश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने किया स्वागत

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 मार्च 2021, शुक्रवार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय बांग्लादेश दौरे पर हैं। कोरोना काल शुरू होने के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा है। उन्होंने ढाका के सावर में राष्ट्रीय शहीद स्मारक का दौरा किया। यहां उन्होंने पौधारोपण भी किया और विजिटर बुक में अपना संदेश भी लिखा। इसके बाद उन्होंने ढाका के एक होटल में भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की। वह दोपहर में बांग्लादेश के विदेश मंत्री एके अब्दुल मोमन से मुलाकात करेंगे। फिर वह नेशनल डे प्रोग्राम में शामिल होंगे। शाम को वह बापू बंगबंधु डिजिटल वीडियो प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इससे पहले ढाका एयरपोर्ट पहुंचने पर उनकी आगवानी में प्रधानमंत्री शेख हसीना खुद मौजूद रहीं। यहां उनको ढाका में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी बांग्लादेश की आजादी के स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हैं। वह बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की जन्मशती के अवसर पर आयोजित समारोह में भी हिस्सा लेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी:

  • सावर के राष्ट्रीय शहीद स्मारक पर विजिटर बुक में अपना संदेश लिखा।
  • ढाका के सावर में राष्ट्रीय शहीद स्मारक पर पौधारोपण किया।
  • सावर में राष्ट्रीय शहीद स्मारक का दौरा किया। प्रधानमंत्री अपने दो दिवसीय बांग्लादेश दौरे पर हैं।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ढाका में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ढाका पहुंचे। बांग्लोदश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री अपने दो दिवसीय बांग्लादेश दौरे पर हैं।

दौरे से पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह प्रधानमंत्री शेख हसीना के आमंत्रण पर 26-27 मार्च, 2021 को बांग्लादेश दौरे पर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि वह कोविड-19 महामारी के बाद पहली विदेश यात्रा पर किसी पड़ोसी देश जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि वह शुक्रवार को बांग्लादेश के राष्ट्रीय दिवस समारोह व बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की जन्मशती के अवसर पर आयोजित समारोह में हिस्सा लेंगे। उन्होंने बांग्लादेश की आर्थिक प्रगति को लेकर शेख हसीना के नेतृत्व की प्रशंसा की। साथ ही भारत की ओर से बांग्लादेश को पूरा सहयोग देने की भी बात कही।दोनों के बीच होने वाली द्विपक्षीय वार्ता में सैन्य सहयोग पर खास तौर पर चर्चा होगी। इसके अलावा कनेक्टिविटी परियोजनाओं व ऊर्जा सहयोग के कुछ प्रस्तावों पर हस्ताक्षर होने की भी संभावना है।

अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को जशोरेश्वरी काली मंदिर और ओराकंडी भी जाने वाले हैं। जशोरेश्वरी काली मंदिर के पुजारी दिलीप मुखर्जी ने कहा कि हमने इस ऐतिहासिक मंदिर में उनके स्वागत की पूरी तैयारी कर ली हैं। हम आशा करते हैं कि वह भारत और बांग्लादेष के लाखों लोगों के लिए प्रार्थना करेंगे। प्राचीन हिंदू मंदिर जशोरेश्वरी काली मंदिर हिदू समाज में काफी अहम माना जाता है। यह 51 शक्तिपीठों में से एक है।

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी गोपालगंज के ओराकंडी जाएंगे। यहां वह मतुआ समुदाय के सबसे बड़े तीर्थ स्थल ठाकुरबाड़ी में दर्शन करेंगे। वह मतुआ समुदाय के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे और इन्हें संबोधित करेंगे, जहां इस समुदाय के श्रीहरिचंद्र ठाकुर ने अपना संदेश दिया था। पिछली बार जब प्रधानमंत्री मोदी ने 2015 में बांग्लादेश की यात्रा की थी, तब  वह राष्ट्रीय राजधानी में ढाकेश्वरी मंदिर गए थे । मोदी की यात्रा पहले पूरा इलाका उत्सवमय हो गया है और अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती के साथ सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!