Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव
उत्तराखण्डदेहरादूनपिथौरागढ़

प्रधानमंत्री मोदी की पिथौरागढ़ रैली ऐतिहासिक : कृषि मंत्री गणेश जोशी

मंत्री जोशी ने प्रभारी होने के नाते पार्टी कार्यकर्ताओं का जताया आभार

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 13 अक्टूबर 2023, पिथौरागढ़/देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री और पिथौरागढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसभा प्रभारी गणेश जोशी ने शुक्रवार को राज्य मुख्यालय पहुँचने के बाद मीडिया से वार्ता के दौरान पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और चंपावत क्षेत्र की जनता का आभार जताया।

कैबिनेट मंत्री ने कहा की एक लाख से अधिक लोग प्रधानमंत्री मोदी को सुनने पहुँचे और पिथौरागढ़ की जनसभा को ऐतिहासिक बनाया। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आदि कैलाश और जागेश्वर धाम के दौरे से जहाँ मानसखंड के धार्मिक पर्यटन में बल मिलेगा, वहीं उत्तराखंड के अन्य पर्यटक स्थलों को भी बढ़ावा मिलेगा।

कैबिनेट मंत्री ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व सहित जनसभा संयोजक और प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष बलवंत सिंह भोर्याल, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और चंपावत जनपद के पार्टी के जिला अध्यक्ष सहित सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों का आभार जताया।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिथौरागढ़ की जनता से सीधे अपने आप को जोड़ा। अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने देवभूमि उत्तराखंड के कई रमणीक स्थानों पर अपने अनुभव को भी याद किया। कार्यक्रम के दौरान 4200 करोड़ रूपये की विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के लिए कैबिनेट मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!