Breaking News :
>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात>>आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग>>7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप>>उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास>>नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद>>सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज>>भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह>>बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
ताज़ा खबरेंदेश

प्रधानमंत्री माेदी पंजाब के फिरोजपुर में बनाए जा रहे पीजीआइ के सेटेलाइट सेंटर का रखेंगे नींव-पत्थर

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 दिसम्बर 2021, मंगलवार, चंड़ीगढ़। पंजाब में अगले साल हाेने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सरगर्मी तेज हाे गई है। जनवरी माह में पंजाब की राजनीति में गर्माहट पैदा होने वाली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 5 जनवरी को पंजाब आ रहे हैं। हालांकि प्रधानमंत्री का पंजाब दौरा राजनीतिक नहीं है। वह फिरोजपुर में बनाए जा रहे पीजीआइ के सेटेलाइट सेंटर का नींव पत्थर रखेंगे। इस दौरान भाजपा कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं करेगी। परंतु प्रधानमंत्री के आने मात्र से भाजपा में उत्साह का संचार हो सकता है।

शिअद से गठबंधन टूटने के बाद पहली बार पंजाब आएंगे पीएम

शिराेमणि अकाली दल से गठबंधन टूटने के बाद पीएम माेदी का यह पहला दाैरा है। इस दाैरान कई वरिष्ठ नेता भी माैजूद रहेंगे। तीन कृषि कानूनाें काे रद करने के बाद हाे रहे पीएम के इस दाैरे काे लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी है। गाैरतलब है कि विधानसभा चुनाव काे लेकर इस बार मुकाबला राेचक हाेने के आसार है। पंजाब के कई किसान संगठनाें के राजनीति में उतरने के साथ ही चुनाव लड़ने के ऐलान ने सियासी दलाें की परेशानी बढ़ा दी है। किसानाें का पंजाब के मालवा में खासा जनाधार है।

प्रधानमंत्री के पंजाब दौरे के बाद राहुल गांधी भी करेंगे मोगा में रैली

प्रधानमंत्री के पंजाब दौरे के बाद राहुल गांधी भी मोगा में रैली करेंगे। कांग्रेस ने भी 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी शंखनाद करना है। इसके लिए राहुल गांधी मोगा के गांव किली चाहलां में रैली करेंगे। हालांकि रैली की तारीख अभी तय नहीं है लेकिन कहा जा रहा है कि राहुल पांच से 10 जनवरी के बीच पंजाब में कांग्रेस के चुनाव प्रचार का शंखनाद करेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!