Breaking News :
>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंस्वास्थ

कानपुर समेत 11 एकीकृत अस्पतालों का प्रधानमंत्री मोदी 6 दिसंबर को करेंगे वर्चुअल प्लेटफार्म से लोकार्पण

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 30 नवम्बर 2021,कानपुर। पुरातन चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने के लिए कानपुर नगर जिले के निगोह और कानपुर देहात के बनार गांव समेत सूबे में 11 एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार हैं। 50 बेड की क्षमता वाले इन अस्पतालों में एक स्थान पर आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथ के इलाज की सुविधा मिलेगी। इन अस्पतालों को एक साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छह दिसंबर को वर्चुअल प्लेटफार्म से लोकार्पण कर सकते हैं। हालांकि अभी तक इन अस्पतालों में न उपकरण आए हैं और न डाक्टरों व कर्मचारियों की तैनाती हो सकी है।

भारतीय पुरातन चिकित्सा पद्धति को आमजन को लाभान्वित करने के लिए केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने पहली की थी। इसके तहत उत्तर प्रदेश में एक साथ 50 बेड की क्षमता वाले 24 एकीकृत आयुष अस्पतालों के स्थापना का निर्णय लिया था, जिसमें से 11 अस्पताल बन कर तैयार हैं उसमें कानपुर नगर के निगोह गांव और कानपुर देहात के अकबरपुर के समीप हाईवे किनारे बनार अलीपुर गांव में 50 बेड का एकीकृत अस्पताल है, जहां तीनों पुरातन चिकित्सा पद्धति से इलाज किया जाएगा। साथ ही योग एवं प्राणायाम भी कराया जाएगा।

शासन के स्तर से अस्पताल में डाक्टर से लेकर कर्मचारियों का इंतजाम किया जाएगा। अस्पताल में अभी तक पद स्वीकृत नहीं हुए हैं। आउटसोर्सिंग कंपनी के माध्यम से डाक्टरों एवं कर्मचारियों की तैनाती करने का निर्णय लिया गया है।

शासन के स्तर से उपकरण से लेकर बेड का इंतजाम किया जाना है। उसमें अल्ट्रासाउंड मशीन, एक्सरे मशीन, बेड, पैथालाजिकल मशीनें और आपरेशन थियेटर के भी उपकरण आने हैं। इन अस्पतालों में अभी तक शासन ने उपकरण नहीं भेजे हैं।

पंचकर्म, सिरोधारा, हिजामा थैरेपी से लेकर बवासीर एवं भगंदर का क्षार सूत्र विधि से आपरेशन, महिलाओं का प्रसव व आपरेशन, गठिया, अल्ट्रासाउंड, गठिया, बाल रोग, पैथालाजी व इमरजेंसी की सुविधा होगी। प्राणायाम, फिजियोथेरेपी की सुविधा होगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!