Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
ताज़ा खबरेंदेशविदेश

यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों एवं नागरिकों की सकुशल वापसी को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने बुलाई एक उच्च स्तरीय बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 मार्च, 2022, मंगलवार, नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन संकट के चलते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक उच्च स्तरीय बैठक आहूत की। करीब 18 हजार भारतीय छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं जिन्हें सकुशल स्वदेश वापस केंद्र सरकार दिन-रात प्रयासरत हैं। प्रधानमंत्री मोदी खुद पल-पल की जानकारी लेकर पूरे प्रकरण पर नजर बनाये हुए हैं। भारतीय छात्रों की वापसी को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पुनः एक उच्च स्तरीय बैठक की बुलाई है। इस बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंरकर समेत कई शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे। यूक्रेन संकट के चलते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यह चौथी हाई लेवल मीटिंग है।

आज युद्धग्रस्त उक्रेन के खार्किव शहर में गोलाबारी के दौरान एक भारतीय छात्र नवीन की मौत हो गई है। जिस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दुःख प्रकट किया। उक्रेन में भारतीय छात्र की मौत को लेकर विदेश मंत्रालय ने ट्वीट करते हुए लिखा, “गंभीर दु:ख के साथ हम पुष्टि करते हैं कि आज सुबह खार्किव में गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की जान चली गई। मंत्रालय उनके परिवार के संपर्क में है। हम परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।”

‘ऑपरेशन गंगा’

केंद्र सरकार द्वारा युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों एवं नागरिकों को वापस स्वदेश लाने के लिए “आपरेशन गंगा” शुरूआत की है। ‘ऑपरेशन गंगा’ मिशन के तहत एयर इंडिया की विशेष उड़ानें संचालित की जा रही हैं। अब भारतीय छात्रों एवं नागरिकों को वापस स्वदेश लाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए आपरेशन गंगा में भारतीय वायु सेना हिस्सा लेगी। भारतीय वायु सेना आज से ‘आपरेशन गंगा’ के तहत कई सी-17 विमान तैनात कर सकती है।
विदित रहे कि प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को भारतीय वायु सेना को निकासी प्रयासों में शामिल होने के लिए कहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!