Breaking News :
>>त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई
ताज़ा खबरेंदेश

गुजरात के केवड़िया में सैन्य कमांडरों की कांफ्रेंस को संबोधित करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुँचे अहमदाबाद

आकाश ज्ञान वाटिका, ६ फरवरी 2021, शनिवार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के अहमदाबाद पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के केवडि़या में सैन्य कमांडरों की कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे। इस दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी उपस्थित रहेंगे। बृहस्पतिवार से यह तीन दिवसीय समारोह गुजरात के नर्मदा जिले के केवड़िया में हो रहा है, जहां सरदार बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति स्थापित की गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के अहमदाबाद पहुंचे।अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचने पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत, सीएम विजय रूपानी और डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने उनकी अगवानी की। पीएम इस दौरान चीन और पाकिस्तान की सीमाओं पर सेना की तैयारियों का जायजा लेंगे और सेना के तीनों अंगों की एकीकृत कमान बनाए जाने के मामले में प्रगति की समीक्षा करेंगे। यह पहली बार है जब कमांडर कांफ्रेंस में शीर्ष अधिकारियों के साथ जवान भी भाग ले रहे हैं।

इस कांफ्रेंस में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्रालय तथा सशस्त्र बलों के वरिष्ठ अधिकारी शुक्रवार को शिरकत कर चुके हैं। यहां चीफ आफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, थल सेना अध्यक्ष एम एम नरवाने, वायु सेना प्रमुख आर के एस भदौरिया और नौ सेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह की भी मौजूदगी है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सशस्त्र बलों के संयुक्त कमांडरों के विवेचना सत्र में शामिल हुए। गुजरात के केवडि़या में चल रहे संयुक्त कमांडर सम्मेलन 2021 में इस सत्र का आयोजन किया गया था। भारतीय सेना के अतिरिक्त सूचना महानिदेशक ने ट्वीट किया, ‘रक्षा मंत्री, राजनाथ सिंह केवडि़या में चल रहे संयुक्त कमांडरों के सम्मेलन में शीर्ष स्तर के सैन्य नेतृत्व के साथ शामिल हुए। उद्घाटन भाषण में, रक्षा मंत्री ने देश की रक्षा और सुरक्षा को प्रभावित करने वाले व्यापक परिपेक्ष्य के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित कराया।’

आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक केवडि़या पहुंचने के तुरंत बाद रक्षा मंत्री देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि देने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी गए। विक्षप्ति में कहा गया है कि रक्षा मंत्री दो विवेचना सत्रों में शामिल हुए। उन्होंने देश के सामने पैदा हो रही सैन्य चुनौतियों और उससे निपटने में सेना की अहम भूमिका का उल्लेख किया। साथ ही भविष्य में युद्ध की प्रकृति में संभावित बदलाव का भी जिक्र किया। चीनी सेना के साथ पूर्वी लद्दाख में सीमा पर तनाव के दौरान सैनिकों के साहस और बहादुरी की सराहना की।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!