Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

प्रधानमंत्री मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भापजा के 41वें स्थापना दिवस के मौके पर देश भर के पार्टी कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 अप्रैल 2021, मंगलवार, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के 41वें स्थापना दिवस के मौके पर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके ही योगदान के कारण भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन सकी है। इसके अलावा उन्होंने देश के छोटे किसानों, रेहड़ी वालों व महिलाओं के लिए शुरू की गई योजनाओं और उससे होने वाले लाभों का भी जिक्र किया।

भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 1980 में आज ही के दिन हुई थी। श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा 1951 में स्थापित भारतीय जन संघ से इस नई पार्टी की शुरुआत हुई। 1977 में इमरजेंसी की घोषणा के बाद जनसंघ का कई अन्य पार्टियों के साथ विलय हुआ और जनता पार्टी का उदय हुआ। पार्टी ने 1977 के आम चुनाव में कांग्रेस से सत्ता अपने हाथ ले ली और 1980 में जनता पार्टी को भंग करके भारतीय जनता पार्टी की नींव रखी गई। संयोगवश इस बार स्थापना दिवस और चार राज्यों व एक केंद्रशासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान एक ही दिन हो रहा है। स्थापना दिवस के अवसर पर अनेकों कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इस क्रम में राज्य व जिला स्तर पर वेबिनार का आयोजन कर पार्टी की प्रतिबद्धता, गौरवपूर्ण इतिहास के साथ-साथ इसके आदर्शों व प्रतिबद्धताओं पर चर्चा की जाएगी।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘हम खुले दिल से, भाजपा के घोर विरोधी रहे व्यक्तित्वों का भी सम्मान करते हैं, उन्हें सम्मान देते हैं। भारत रत्न से लेकर पद्म पुरस्कार, इसका उदाहरण हैं। पद्म पुरस्कारों में हमने जो बदलाव किए हैं, वो तो अपने आप में पूरी एक गाथा है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘हमारे जो संस्कार हैं, हम राजनीतिक छुआछूत में विश्वास नहीं करते। इसलिए हम सरदार पटेल को समर्पित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनाकर गर्व करते हैं। इसलिए हम बाबा साहेब के लिए पंचतीर्थ का निर्माण कर गर्व करते हैं।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान की शक्ति है कि हम वो स्वप्न पूरा कर पाएं। अनुच्छेद 370 हटाकर कश्मीर को संवैधानिक अधिकार दे पाएं। डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी, अटल बिहारी वाजपेयी जी, कुशाभाऊ ठाकरे जी, राजमाता सिंधिया जी, ऐसे अनगिनत महान व्यक्तित्वों को भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता की तरफ से मैं श्रद्धांजलि देता हूं, श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं।’

प्रधानमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं की सराहना की और कहा, ‘यह भाजपा ही है जहां कार्यकर्ता अपना तन, मन, धन देकर पार्टी की सेवा करते हैं। सैकड़ों कार्यकर्ता पार्टी के लिए अपना बलिदान दे चुके हैं। सैकड़ों कार्यकर्ताओं को मौत के घाट उतार दिया गया है। केरल और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में हमारे कार्यकर्ताओं को धमकियां दी जाती हैं, उन पर हमले होते हैं, उनके परिवार पर हमले होते हैं। लेकिन अपनी विचारधारा के लिए वो अडिग रहते हैं, डटे रहते हैं। वहीं वंशवाद और परिवारवाद का हश्र भी 21वीं सदी का भारत देख रहा है।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘भारत का जन-जन और देश का कण-कण हमारे लिए पवित्र है। उनकी सेवा हमारे लिए राष्ट्र सेवा है। सत्ता हमारे लिए पवित्र राष्ट्र सेवा का माध्यम है। पद हमारे लिए परिश्रम की पराकाष्ठा करने का दायित्व है। भाजपा कार्यकर्ता होना हमारे लिए जीवन मंत्र है।’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘आज भाजपा से गांव-गरीब का जुड़ाव इसलिए बढ़ रहा है क्योंकि आज वो पहली बार अंत्योदय को साकार होते देख रहा है। आज 21वीं सदी में जन्म देने वाला युवा, भाजपा के साथ है, भाजपा की नीतियों, भाजपा के प्रयासों के साथ है।’ उन्होंने कहा, कार्यकर्ता BJP को ताकत देते हैं, जनता के बीच काम करते हुए संगठन की शक्ति को और बढ़ाते हैं। अपने जीवन, आचरण, प्रयासों से वो जनता का दिल जीतने का काम अविरत करते रहते हैं। कार्यकर्ताओं के प्रयासों से आज BJP दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है।’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘हमारी सरकार का मूल्यांकन उसके डिलिवरी सिस्टम से हो रहा है। ये देश में सरकारों के कामकाज का नया मूलमंत्र बन रहा है। बावजूद इसके, दुर्भाग्य ये है कि भाजपा अगर चुनाव जीते तो उसे चुनाव जीतने की मशीन कहा जाता है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘जो लोग कहते हैं कि BJP चुनाव जीतने की मशीन है, वो एक प्रकार से भारत के लोकतंत्र की परिपक्वता को समझ नहीं पाते। वो भारत के नागरिकों की सूझ-बूझ का आकलन नहीं कर पाते। सच्चाई ये है कि BJP चुनाव जीतने की मशीन नहीं, देश और देशवासियों का दिल जीतने वाला एक अनवरत-अविरल अभियान है।’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘आप सभी को भाजपा स्थापना दिवस की बहुत-बहुत बधाई। पार्टी के गौरवशाली यात्रा के आज 41 वर्ष पूरे हो रहे हैं। ये 41 वर्ष इस बात के साक्षी हैं कि सेवा और समर्पण के साथ कोई पार्टी कैसे काम करती है।’ प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘हमारे देश में राजनीतिक स्वार्थ के लिए दलों के टूटने के अनेकों उदाहरण हैं लेकिन देशहित में लोकतंत्र के लिए दल के विलय की घटनाएं शायद ही कहीं मिलेंगी। भारतीय जनसंघ ने ये करके दिखाया था। ‘ उन्होंने कहा, ‘हमारी कार्यशैली है हम किसी से छीनते नहीं, सबकी आवश्यकता पर संवेदनशीलता से काम करते हैं।’ प्रधानमंत्री ने किसानों का मुद्दा उठाया और कहा कि पहले की सरकारों की प्राथमिकता में छोटे किसान नहीं थे लेकिन हमारी सरकार ने छोटे किसानों की बेहतरी के लिए कई नए कार्यक्रमों की शुरुआत की। इस क्रम में उन्होंने फसल बीमा योजना, अंत्योदय योजना आदि का जिक्र किया।

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा, ‘मैं भाजपा के स्थापना दिवस पर आप सभी को शुभकामनाएं देता हूं। 1980 में भाजपा की स्थापना हुई थी। आज 41वां स्थापना दिवस हम सब मना रहे हैं। इस अवसर पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री और हमारे वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी जी हम सबको मार्गदर्शन करेंगे।’  पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय को फूलों की श्रद्धांजलि अर्पित की।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.