Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

भारतीय सभ्यता और संस्कृति से जुड़ी, मा० प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ हम सभी के मन से जुड़ी होती हैं : मुख्यमंत्री

[box type=”shadow” ]मा० प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’

 [/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 27 सितम्बर 2020, देहरादून (सू.ब्यूरो)। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की ‘मन की बात’ हम सभी के मन से जुड़ी होती हैं। काफी सरलता से प्रस्तुत की गई भारतीय सभ्यता और संस्कृति से जुड़ी बातें हमें प्रेरित करती हैं। मा० प्रधानमंत्री ने आज के कार्यक्रम में महात्मा गाँधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और शहीद भगत सिंह का स्मरण किया। निश्चित तौर पर गाँधीजी के विचार आज ज्यादा प्रासंगिक हैं। इसी प्रकार देश के लिये भगतसिंह जैसा जज़्बा हम सभी के दिलों में होना चाहिए।

मा० प्रधानमंत्री ने भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि क्षेत्र के महत्व को रेखांकित किया। कृषि ने हमेशा अर्थव्यवस्था को मजबूती दी है। किसान और खेती जितना मजबूत होंगे, देश भी उतना ही मजबूत होगा। कृषि विधेयक से किसानों को अपनी फसल अपनी मर्जी से बेचने की स्वतंत्रता मिली है। आने वाले समय में इसके अच्छे परिणाम भी देखने को मिलेंगे।

संयुक्त परिवार भारतीय समाज की विशेषता रहे हैं। हम बचपन से ही अपनी दादी-नानी से कहानियाँ सुनते रहे हैं। बदलते परिवेश में हमें अपनी इस अनमोल परम्परा को बचाए रखना है। बड़ो से सुनी कहानियों से अपनी अगली पीढ़ी को अवगत करायें। इससे घर परिवार में रचनात्मक और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। पारिवारिक मूल्यों में विश्वास बढ़ेगा।
कोविड-19 को देखते हुए तमाम सावधानियां रखनी हैं। जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!