Breaking News :
>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
उत्तराखण्ड

कोट ब्लॉक में खुलेगा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र- डॉ. धन सिंह रावत

स्वास्थ्य उपकेन्द्र मुछियाली के उच्चीकरण को सरकार ने दी मंजूरी

कहा, स्थानीय स्तर पर मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

देहरादून। स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के दृष्टिगत पौड़ी जनपद के कोट ब्लॉक में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोला जायेगा। इसके लिये राज्य सरकार ने स्वास्थ्य उपकेन्द्र मुछियाली के उच्चीकरण को मंजूरी दे दी है। मुछियाली उपकेन्द्र के अपग्रेडेशन से नये प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर टीकाकरण से लेकर इलाज की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश के मैदानी इलाकों से लेकर पर्वतीय अंचलों में आम लोगों बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएं मुहैया कराने के लिये दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने बताया कि पौड़ी जनपद में स्वास्थ्य सुविधाओं को विस्तार देते हुये कोट ब्लॉक में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोला जायेगा। इसके लिये राज्य सरकार ने स्वास्थ्य उपकेन्द्र मुछियाली के उच्चीकरण की मंजूरी दे दी है। शीघ्र ही शासन स्तर से इसका शासनादेश जारी कर दिया जायेगा। विभागीय मंत्री ने बताया कि मुछियाली में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की स्थापना होने से क्षेत्र की लगभग 6 हजार से अधिक आबादी को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेगी। साथ ही स्वास्थ्य केन्द्र पर प्राथमिक उपचार की सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध होगी इसके अलावा पल्स पोलियो अभियान, शिशु टीकाकरण, संस्थागत प्रसव सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी स्थानीय लोगों को मिल सकेगा।

डा. रावत ने बताया कि कोट ब्लॉक के मुछियाली में सरकारी अस्पताल खोलने को लेकर स्थानीय लोगों की लम्बे समय से मांग रही है, जिसको राज्य सरकार ने पूरा कर दिया है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य उपकेन्द्र मुछियाली पर विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की निर्भरता अधिक होने व उपकेन्द्र के 20 किलोमीटर के दायरे में कोई राजकीय चिकित्सा इकाई न होने के फलस्वरूप आईपीएचएस के अंतर्गत जनसंख्या मानकों में शिथिलता प्रदान की गई है। डा. रावत ने बताया कि ग्रामीणों को इलाज के जिला चिकित्सालय पौड़ी या सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोट आना पड़ता है जो लगभग 20 से 25 किलोमीटर की दूरी पर हैं। उन्होंने कहा कि मुछियाली में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खुलने से जहां लोगों को समय पर इलाज मिलेगा वहीं उन्हें शहरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे । जिससे ग्रामीणों के समय और पैसे की भी बचत होगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!