Breaking News :
>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा में बड़ी राहत, गढ़वाल राइफल्स और सीआईएमएस ग्रुप के बीच MOU>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री
आर्थिक गतिविधियाँ

देश में लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुई वृद्धि, जानिए क्या है भाव

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 जून 2020, मंगलवार। देश में लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई है। सरकारी स्वामित्व वाली तेल कंपनियों ने रविवार से तेल की कीमतों में किये जाने वाले प्रतिदिन के बदलाव को 83 दिन बाद फिर से शुरू कर दिया था, तब से ही तेल की कीमतों में तेजी आ रही है। इससे पहले सरकारी तेल कंपनियों ने वैश्विक ऑयल मार्केट में अस्थिरता के चलते 16 मार्च से पेट्रोल-डीजल की कीमतों को स्थिर कर दिया था।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को पेट्रोल की कीमत में 54 पैसे का उछाल आया है। इससे यह 73 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। वहीं, डीजल 58 पैसे की बढ़त के साथ 71.17 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। मुंबई में मंगलवार को पेट्रोल 52 पैसे की बढ़त के साथ 80.01 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 55 पैसे की बढ़त के साथ 69.92 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

जयपुर में मंगलवार को पेट्रोल 79.68 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 72.11 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को पेट्रोल 75.28 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 65.25 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

नोएडा की बात करें, तो मंगलवार को पेट्रोल बढ़त के साथ 75.38 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 65.34 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। उधर गुरुग्राम में मंगलवार को पेट्रोल 72.55 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 64.55 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। इसके अलावा बिहार की राजधानी पटना की बात करें, तो मंगलवार को यहां पेट्रोल 77.61 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 70.21 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!