Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण>>ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा>>बदलते मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए रखें खास ध्यान, खानपान से लेकर साफ-सफाई तक जरूरी>>एमएलसी चुनाव: अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- वोट से नहीं, खोट से जीतती है पार्टी>>एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक की लहर>>मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक>>मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील>>त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को भेजे>>भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत>>बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर>>त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग सतर्क, श्रीनगर में प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण>>ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी>>लगातार कब्ज की समस्या को न करें नजरअंदाज, त्वचा पर भी पड़ सकता है असर; एक्जिमा का बढ़ सकता है खतरा>>भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र के पहले दिन हंगामा, कांग्रेस-उक्रांद का प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता>>सीएम धामी ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>बागेश्वर में बड़ा हादसा: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, 25 वर्षीय युवक का शव बरामद>>आग के बीच बंदूक और मुंह में गुलाब, शाहरुख खान के ‘किंग’ अवतार ने मचाई हलचल>>देहरादून पुलिस ने बरामद किए 8 गुम हुए मोबाइल फोन, मालिकों को लौटाई उनकी खोई संपत्ति>>भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

डेंगू की रोकथाम – सबकी जिम्मेदारी, सबकी भागीदारी

  • जनपद देहरादून में आज 3 डेंगू धनात्मक रोगी पाए गए

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 सितम्बर 2021, शुक्रवार, देहरादून। आज स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम देहरादून एवं नगर पंचायत सेलाकुई की टीम के द्वारा जनपद देहरादून के डेंगू प्रभावित / संवेदनशील क्षेत्रों में सघन लार्वा सर्वे / सोर्स रिडक्शन एवं लार्वीसाइड/ इंसेक्टिसाइड का छिड़काव / फॉगिग किया गया।
विभिन्न जगहों पर लार्वा पाए गए, जिसे टीमों के द्वारा नष्ट किया गया।

अभी तक जनपद देहरादून में 899266 आबादी के अंतर्गत 182646 घरों का सर्वे किया गया, जिसमें से 8837 घरों में मच्छर का लार्वा पाया गया। जिसे टीमों के द्वारा नष्ट किया गया। सभी डेंगू प्रभावित / संवेदनशील क्षेत्रों में डेंगू से बचाव हेतु जन जागरूकता अभियान/ डेंगू पखवाड़ा चलाया जा रहा है। पंपलेट वितरित किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं नगर निगम के द्वारा क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है।

डेंगू धनात्मक रोगी पाए जाने पर त्वरित प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही की जा रही है।

आज जनपद देहरादून में 03 डेंगू धनात्मक रोगी पाए गए हैं, जिनमें से 01 महिला 33 वर्ष 287 बसंत बिहार तथा 02 पुरुष 55-इंदिरा नगर उम्र 23 वर्ष एवं 43-अलकनंदा एनक्लेव जीएमएस रोड उम्र 33 वर्ष देहरादून के रहने वाले हैं।

इस वर्ष अभी तक जनपद देहरादून में कुल 27 रोगी डेंगू धनात्मक पाए गए हैं, जो सभी ठीक है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!