Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण : जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने सम्बंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी ने अवगत करया है जनपद में कोविड कर्फ्यू की अवधि 01 जून की प्रातः 6:00 बजे से आगामी 08 जून की प्रातः 6:00 बजे तक बढ़ाए जाने के निर्देश दिए गए हैं जो जनपद में यथावत लागू एवं प्रभावी होंगे।

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 मई 2021, सोमवार, देहरादून, (जि.सू.का.)। कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण हेतु जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य चिकित्साधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारियों सहित विभिन्न नोडल अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों, नोडल अधिकारियों को निर्दशित किया किया कि कोविड संक्रमण की प्रसार एवं उसकी रोकथाम हेतु सभी अधिकारियों को सतर्क रहते हुए कार्य करने की आवश्यकता है ताकि संक्रमण को बढने से रोका जा सके। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में गाईडलाइन्स का अनुपालन करवाने के साथ ही सर्विलांस एवं सैम्पलिंग कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कन्टेंनमेंट जोन क्षेत्रों से अन्य क्षेत्रों में आवागमन न हो इसके लिए विशेष ध्यान देने की आवश्यकता तथा ऐसे क्षेत्रों में सैम्पलिंग एवं प्रभावी सर्विलांस के माध्यम से संक्रमण को फैलने से रोका जाए। उन्होंने कहा कि विभिन्न माध्यमों यथा होर्डिंग, पम्पलेट, संदेंश के माध्यम से जनमानस को कोरोना संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूक किया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा मैदानी क्षेत्रों में आईवरमैक्टिन दवा का वितरण बीएलओ के माध्यम से किया जाए तथा एक सप्ताह के भीतर बूथवार दवाई वितरण कार्य पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने उप जिलाधिकारी सदर को कहा कि सभी बीएलओ को वोटरलिस्ट के अनुसार बूथवार आईवरमैक्टिन दवाईयों का वितरण करते हुए तत्काल विवरण अद्यतन करने तथा प्रतिदिन रिपोर्टिंग करने हेतु निर्देशित किया जाए।
उन्होंने कहा कि जनपद में 45 वर्ष से अधिक उम्र के टीकाकरण से छूटे व्यक्तियों के टीकाकरण के लिए मोबाईल टीमें बनाते हुए विस्तृत प्लान तैयार कर टीमों का शिड्यूल बनाया जाए तथा ग्राम पंचायत में टीकाकरण कार्य पूर्ण होने पर सम्बन्धित ग्राम प्रधान से 45 वर्ष से अधिक सभी व्यक्तियों को कोविड टीकाकरण की प्रथम डोज लग चुकी है, सम्बन्धी प्रमाण पत्र प्राप्त कर लिया जाए।

बैठक में अवगत कराया गया कि विभिन्न विकासखण्डों के अन्तर्गत ग्राम पंचायतों में मोबाईल टीम भेजकर 45 वर्ष से अधिक उम्र के टीकाकरण से वचित व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया, जिनमें विकासखण्ड चकराता के बनियाला कुनाण, राइगी में 80, कालसी में कोरना, समाल्टा में 119, सहसपुर में राजावाला, आमवाला, शिवपुरी में 173 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। इसी प्रकार विभिन्न विकासखण्डों के ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें भेजकर एन्टीजन सैम्पल प्राप्त किए, जिनमें विकासखण्ड चकराता में 405 में से 07 पाॅजिटिव, कालसी में 103 में 0 पाॅजिटिव, विकासनगर में 322 में से 03 पाॅजिटिव, सहसपरु में 357 में से 02 पाॅजिटिव, डोईवाला में 141 में से 0 पाॅजिटिव प्राप्त हुए।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.