Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्ड

उत्तरांचल प्रेस क्लब की स्मारिका के प्रथम त्रैमासिक अंक ‘गुलदस्ता’ का विमोचन किया श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने

आकाश ज्ञान वाटिका। 12 मार्च 2020 (देहरादून)। उत्तरांचल प्रेस क्लब की स्मारिका के प्रथम त्रैमासिक अंक ‘गुलदस्ता’ का विमोचन आज श्रीगुरू रामराय दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने किया। प्रेस क्लब अब तक वार्षिक स्मारिका का प्रकाशन करता था, लेकिन इस वर्ष से कार्यकारिणी ने इसे त्रैमासिक आधार पर प्रकाशित करने का निर्णय किया है। चूंकि, स्मारिका का यह पहला त्रैमासिक अंक ऐसे अवसर पर आ रहा था, जब झंडेजी के आरोहण के साथ देहरादून का ऐतिहासिक झंडा आरंभ हो रहा है। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और होली भी इसी दरम्यियान पड़ रही थी। ऐसे में इस अंक में श्री दरबार साहिब की ऐतिहासिकता और झंडा मेले के साथ ही उत्तराखंड की होली, महिला दिवस और प्रेस क्लब की तीन माह की गतिविधियों को समाहित करते हुए स्मारिका (पत्रिका) को बहुरंगी गुलदस्ते के रूप में प्रस्तुत किया गया है।

आज सुबह श्रीदरबार साहिब में स्मारिका के पहले त्रैमासिक अंक का विमोचन करते हुए श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने इस बात की सराहना की कि पत्रिका में विभिन्न विषयों को समाहित किया गया है। उन्होंने इस तरह के प्रयास को भविष्य में भी जारी रखने का आह्वान करते हुए प्रेस क्लब को हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया। श्रीमहंत ने कहा कि दरबार साहिब की ओर से जैविक खेती और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में व्यापक प्रयास आरंभ किए गए हैं, क्योंकि इस समय सबसे ज्यादा चिंता का विषय बढ़ता प्रदूषण है। इसे कम करने के लिए हम सभी को प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि कृषि और पशुपालन को बढ़ावा देकर पलायन को रोकने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं। युवाओं को इस मुहिम से जोड़ा जा रहा है।

प्रेस क्लब अध्यक्ष देवेन्द्र सती और महामंत्री संजीव कंडवाल ने इस अवसर पर श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज का आभार व्यक्त किया। विमोचन के अवसर पर प्रेस क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश जोशी, कोषाध्यक्ष इंद्रेश कोहली, पत्रिका के संपादक मंडल के सदस्य जितेंद्र अंथवाल, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष चेतन गुरूंग, कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक मिश्रा, राजू पुशोला उत्तराखण्ड पत्रकार यूनियन के प्रदेश महामंत्री गिरिधर शर्मा, सुबोध भट्ट और श्रीदरबार साहिब के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र रतूड़ी आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!