Breaking News :
>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पहुँची उत्तराखंड, भाजपा विधायकों व सांसदों के साथ बैठक में भाग लेंगी

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 जुलाई 2022, सोमवार, देहरादून। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज उत्तराखंड पहुंची हैं। राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मुर्मू इन दिनों समर्थन जुटाने के उद्देश्य से राज्यों का दौरा कर रही हैं। इसी क्रम में वह सोमवार को देहरादून आईं हैं। वह सुबह 10:00 बजे देहरादून पहुंचीं। इस दौरान जनजातीय सांस्कृतिक टीम की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार का स्वागत किया गया। झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कचहरी स्थित शहीद स्थल पर पहुंचकर बलिदानी आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी श्रीमती रेखा वर्मा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, राजसभा सदस्य अनिल बलूनी आदि मौजूद रहे। देहरादून वह भाजपा विधायकों और सांसदों के साथ बैठक करेंगी। दोपहर में वह बंगाल के लिए रवाना हो जाएंगी।

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू सांसदों व विधायकों के साथ करेंगी बैठक

मुर्मू सुबह 10:00 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचीं। इस दौरान उनका भव्‍य स्‍वागत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सहित पार्टी सांसद और संगठन के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। वह मुख्य सेवक सदन में सांसदों व विधायकों के साथ बैठक कर रही हैं। बैठक में मुख्यमंत्री धामी समेत भाजपा के सभी 47 विधायक और राज्य के लोकसभा व राज्यसभा के सभी आठ सांसद उपस्थित हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!