Breaking News :
>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष रेखा शर्मा ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात

  • ष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा का यह दौरा महिलाओं के हित व कल्याण हेतु महत्वपूर्ण होगा।

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 अगस्त 2021, रविवार, देहरादून। उत्तराखंड भ्रमण पर आई हुई राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार मुलाकात की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा वृक्ष देकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया गया।

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा की मुख्यमंत्री से विशेष मुद्दों पर बातचीत हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, महिलाओं पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। साथ ही सरकार को महिला आयोग को विशेष सहयोग देने की आवश्यकता है।

रेखा शर्मा ने बताया कि वर्तमान में महिला आयोग सुद्दोवाला स्थित बाल विकास की बिल्डिंग में चलता है जो देहरादून के एक कोने पर है, जहा़ँ महिला पहुँचती है तो उसका आने जाने का खर्चा ही अत्यधिक हो जाता है। इसलिए कार्यालय ऐसे स्थान पर हो जहाँ प्रत्येक महिला आसानी से आ जा सके। जिस पर गंभीरता से बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे इस विषय पर अवश्य विचार करेंगे।

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से स्वयं सहायता समूह द्वारा दिए जा रहे टी एच आर को भी टेंडर प्रक्रिया में शामिल न करने की बात कहीं। टेंडर प्रक्रिया आने से प्रत्यक्ष रुप से लाभ ले रहे हैं। 110000 महिलाओं के सामने परेशानी उत्पन्न हो जाएगी।

रेखा शर्मा के साथ गई राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने मुख्यमंत्री से गौरा कन्या धन योजना से 2016-17 की सत्र के दौरान की बेटियों को इस योजना से लाभान्वित नहीं हो पाने की बात मुख्यमंत्री के सामने रखी और बताया कि 2016-17 में यह योजना समाज कल्याण से बाल विकास विभाग को स्थानांतरित हो गई, जिस वजह से इस वक्त आए आवेदन अभी तक लाभान्वित नहीं हुए है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे तुरंत ही बात करेंगे। यह विषय गंभीर है। बेटियों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा व राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने प्रदेश राज्यपाल व पुलिस महानिर्देशक से मुलाकात कर महिलाओं की समस्याओं व निराकरण पर गहन चिंतन किया है।

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा का यह दौरा महिलाओं के हित व कल्याण हेतु महत्वपूर्ण होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!