Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
ताज़ा खबरेंदेश

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दिल्ली से कानपुर प्रेसिडेंशियल ट्रेन में करेंगे यात्रा

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 जून 2021, शुक्रवार, नई दिल्‍ली। आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद प्रेसीडेंशियल ट्रेन से कानपुर पहुंचेंगे। जहां राष्ट्रपति का स्वागत उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। जिसके बाद राष्ट्रपति और राज्यपाल सर्किट हाउस जाएंगे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ। पहली बार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिन के प्रवास पर कानपुर आ रहे है। इस दौरान वो अपने पैतृक गांव परौंख भी जाएंगे।

प्रेसीडेंशियल ट्रेन कानपुर आते समय 15-15 मिनट के लिए उनके गृह जनपद के झींझक और रूरा रेलवे स्टेशनों पर भी रुकेगी। राष्ट्रपति 27 जून को अपने पैतृक गांव परौंख जाएंगे, जहां वह परिवार, दोस्तों और ग्रामीणों से मिलेंगे। 29 जून को राष्ट्रपति कोविंद दिल्ली के लिए रवाना हों जाएंगे।

18 साल बाद ऐसा मौका आया है जब प्रेसीडेंशियल ट्रेन का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे पहले इस ट्रेन का इस्तेमाल 2006 में किया गया था। तब भारत के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम दिल्ली से देहरादून गए थे। अब्दुल कलाम इंडियन मिलिट्री अकेडमी में सेना के पासिंग आउट परेड में शामिल होने गए थे। प्रेसीडेंशियल ट्रेन का इस्तेमाल 87 बार किया जा चुका है।

इस बार प्रेसीडेंशियल ट्रेन में महाराजा एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे भी होंगे। महाराजा एक्सप्रेस भारतीय रेल मंत्रालय की लक्जरी टूरिस्ट ट्रेन है। महाराजा एक्सप्रेस अक्टूबर से मार्च तक चलती है। इसलिए इस ट्रेन का इस्तेमाल किया जा रहा है। साथ ही इस ट्रेन में कुछ और भी डिब्बे जोड़े जाएंगे। ट्रेन को राजसी सफर नाम से भी जाना जाता है। जो किेसी पांच सितारा होटर से कम नहीं है।

पहली बार इस ट्रेन का सफर सन् 1950 मे दिल्ली से कुरुक्षेत्र जाने के लिए भारत के पहले राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद ने किेया था। राष्ट्रपति नीलम संजीवा रेड्डी ने 1997 में इस ट्रेन का इस्तेमाल किया था। उसके बाद राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम ने 26 साल बाद इस ट्रेन से सफर किया। राष्ट्रपति के इस ट्रेन को प्रेसीडेंशियल सैलून भी कहा जाता है।

प्रेसीडेंशियल सैलून आधुनिक सुविधावों से लैस है। इस सैलून में बुलेट प्रूफ विंडो, जीपीआरएस, सेटेलाइट बेस्ट कम्युनिकेशन सिस्टम, इंटरनेट के लिए वाई-फाई की सुविधा, कांफ्रेंस रूम आदि की भी सुविधाएं हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!