Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
ताज़ा खबरेंदेशविदेश

अयोध्या पहुंचे मॉरीशस के राष्ट्रपति, हनुमानगढ़ी के दर्शन किए और राम मंदिर का निर्माण कार्य देखा

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 नवम्बर 2022, सोमवार, नई दिल्ली। मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह सोमवार को अयोध्या पहुंचे। लखनऊ से कार के माध्यम से वे सरयू तट स्थित सरयू होटल में पहुंचे। यहां से वे सीधे सबसे पहले हनुमंत लला के दरबार गए। हनुमान जी की पूजा अर्चना एवं आरती के दौरान वे भक्ति भाव में लीन दिखे। हनुमानगढ़ी के संत राजू दास ने उनका स्वागत सत्कार किया।

मॉरीशस के राष्ट्रपति ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हनुमानगढ़ी में पूजा अर्चना की। हनुमानगढ़ी में श्रद्धा अर्पित करने के बाद राष्ट्रपति सीधे रामलला के दरबार पहुंचे। उन्होंने रामलला के प्रति अपनी श्रद्धा निवेदित कर पूजा अर्चना की और आरती उतारी।

राम जन्मभूमि के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने राष्ट्रपति का भव्य अभिनंदन किया। राष्ट्रपति ने इसके बाद राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए चल रहे कार्यों को भी देखा। मंदिर निर्माण कार्य का साक्षी बनकर राष्ट्रपति निहाल नजर आए।
तत्पश्चात राष्ट्रपति सिद्ध पीठ कनक भवन पहुंचे और कनक बिहारी सरकार की पूजा अर्चना और आरती की। कनक भवन के दर्शन के बाद राष्ट्रपति सरयू होटल वापस चले गए। ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!