Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंदेश

राष्ट्रपति कोविन्द ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गुलाब का फूल भेंट कर दीं जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं

‘उत्तर प्रदेश के ऊर्जस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की शुभकामनाएं : प्रधानमंत्री मोदी

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 जून 2022, सोमवार, लखनऊ। राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने रविवार को सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गुलाब का फूल भेंट कर जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने उनकी बधाई को आत्मीयता से स्वीकार किया और धन्यवाद दिया। इसकी फोटो प्रेसिडेंट आफ इंडिया के ट्वीटर हैंडल पर शेयर की गई है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन पर बधाई दी है। वहीं मुख्यमंत्री योगी ने विश्व पर्यावरण दिवस व अपने जन्मदिन के अवसर पर हरिशंकरी (पीपल, पाकड़ व बरगद) का पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी सुरक्षा भी बेहद जरूरी है। तभी यह पर्यावरण के लिए हितकारी होंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट में लिखा है कि ‘उत्तर प्रदेश के ऊर्जस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनके समर्थ नेतृत्व में राज्य ने प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने जनता के लिए लोक आधारित शासन को सुनिश्चित किया है। जनसेवा के लिए उनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की प्रार्थना।

प्रधानमंत्री के बधाई संदेश पर सीएम योगी ने लिखा कि लोक कल्याण के लिए आपकी प्रतिबद्धता मुझे जनसेवा हेतु प्रतिक्षण प्रेरित करती है। कामना है कि आपका संवेदनशील मार्गदर्शन एवं ऊर्जावान नेतृत्व सतत प्राप्त होता रहे। ट्वीटर पर सीएम योगी के जन्मदिन पर बधाई संदेश टाप ट्रेड‍िंग में शामिल रहा।

‘केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीटर पर लिखा है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथजी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मोदी जी के मार्गदर्शन में आपने जिस प्रकार उत्तर प्रदेश को गुंडाराज से मुक्त कर विकासोन्मुख शासन दिया है उससे प्रदेश प्रगति के नए कीर्तिमान बना रहा है। आप स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों, ईश्वर से कामना करता हूं।

बधाई देने वालों में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों, राज्य सरकार के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों के साथ-साथ बसपा सुप्रीमो मायावती, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!