Breaking News :
>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
ताज़ा खबरेंविदेश

राष्ट्रपति जो बाइडन ने दिया संकेत : अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिक तय समय के बाद भी रुक सकते हैं

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 अगस्त 2021, गुरुवार। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद हालात चिंताजनक बने हुए हैं। युद्धग्रस्त देश से अपने नागरिकों को निकालने के लिए अमेरिकी सेना वहां मौजूद है।

इस बीच राष्ट्रपति जो बाइडन ने संकेत दिया है कि अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिक तय समय के बाद भी रुक सकते हैं। उन्होंने कहा कि जब तक कि हर अमेरिकी को अफगानिस्तान से निकाल नहीं लिया जाता, अमेरिकी सेना वहां बनी रहेगी। इसका मतलब यह हुआ कि वापसी के लिए 31 अगस्त की समय सीमा से परे भी अमेरिका सैन्य उपस्थिति बनाए रखसकता है।

बाइडन ने अमेरिकन ब्रॉडकास्टिंग कंपनी (एबीसी) के साथ एक विशेष साक्षात्कार में कहा, ‘अमेरिका हर अमेरिकी को अफगानिस्तान से बाहर निकालने के लिए प्रतिबद्ध है- भले ही इसका मतलब संभावित रूप से मिशन को 31 अगस्त की समय सीमा से आगे बढ़ाना है।’ बाइडन का यह बयान तब आया जब काबुल के हवाई अड्डे से 5,000 लोगों को निकाला जा चुका है।

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी के विदेश भाग जाने और उनकी सरकार गिरने के बाद रविवार को तालिबान ने जीत की घोषणा की। कई अन्य देशों की तरह, अमेरिका ने अपने नागरिकों और विदेशी सरकारों और संगठनों के साथ जुड़े कुछ अफगानों को वहां से निकालने में जुटा है। अमेरिकी सरकार ने कहा है कि आने वाले दिनों में हजारों अमेरिकी नागरिकों, स्थानीय दूतावास के कर्मचारियों और उनके परिवारों के साथ-साथ अन्य अफगान नागरिकों को एयरलिफ्ट किया जाएगा।

संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ के अमेरिकी अध्यक्ष जनरल मार्क मिले ने अफगानिस्तान में खतरनाक स्थिति को रेखांकित करते हुए कहा कि अमेरिकी सैनिक वहां जोखिम में हैं और देश को उनपर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है।

हालांकि, उन्होंने कहा कि हवाईअड्डे पर सुरक्षा की स्थिति फिलहाल स्थिर है, लेकिन खतरे हैं और उन पर नजर रखी जा रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!