Breaking News :
>>मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री द्वारा शिलान्यास किए गए प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा की>>सेवा सप्ताह अभियान सुशासन और जनसेवा का सशक्त माध्यम- हेमंत द्विवेदी>>सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों में 244 नये पद सृजित>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में किया प्रतिभाग>>बैशी कार्यक्रम में शामिल हुई कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया नंदा की चौकी पुल के पुनर्निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण>>11 दिनों में ‘कॉकटेल 2’ का कलेक्शन 84 करोड़ के पार>>हर पात्र मतदाता का नाम सूची में सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय- डॉ0 आशीष चौहान>>व्यय वित्त समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी>>ले. जनरल लखेड़ा का निधन राष्ट्र, भारतीय सेना तथा उत्तराखंड के लिए अपूरणीय क्षति- गणेश जोशी>>अवैध निर्माणकर्ताओं पर शिकंजा कसने मैदान में उतरे एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी>>सहकारिता से सशक्त होंगे किसान, युवा और महिलाएं- डॉ. धन सिंह रावत>>मानसून को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रभारी सचिव ने परखी आपदा प्रबंधन की तैयारियां>>मुख्यमंत्री धामी ने ₹123.79 करोड़ की 17 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास>>SIR में 92 प्रतिशत से अधिक डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा>>मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत में अत्याधुनिक एम.आर.आई मशीन का किया लोकार्पण>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद मेजर भूपेन्द्र कण्डारी की 23वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा, बस और पिकअप वाहन की टक्कर में तीन लोगों की मौत>>शहीद पंकज गुरुंग मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट का हुआ समापन, कैबिनेट मंत्री ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह>>लोहियाहेड वाटर बाईपास बनेगा खटीमा का नया पर्यटन केंद्र, सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

अध्यक्ष इंडियन ऑयल श्रीकांत माधव वैद्य ने कारगिल युद्ध के शहीदों के परिवारों को किया सम्मानित

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 मई 2022, बुधवार, देहरादून। मंगलवार, 10 मई 2022 को इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष श्रीकांत माधव वैद्य ने देहरादून में आयोजित एक सम्मान समारोह में ऑपरेशन विजय के शहीद परिवारों को सम्मानित किया।

अध्यक्ष श्रीकांत माधव वैद्य ने कारगिल युद्ध के शहीदों के परिवारों से मुलाकात की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि मेजर जनरल संजीव खत्री वीएसएम, जीओसी उप क्षेत्र देहरादून उपस्थित थे। मातृभूमि की रक्षा करने वाले सैनिकों द्वारा ऑपरेशन विजय के दौरान राष्ट्र की सेवा में किए गए सर्वोच्च बलिदान के लिए श्रद्धांजलि स्वरूप इंडियनऑयल ने शहीदों के परिवारिजनों द्वारा संचालित उत्तर प्रदेश राज्य कार्यालय-II के तहत उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पेट्रोल पंप और एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटरशिप को सम्मानित किया।

शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष श्रीकांत माधव वैद्य ने “स्मरण की दीवार” (एक दीवार जिस पर युद्ध नायकों की तस्वीरों को दर्शाया गया है) पर दीप प्रज्ज्वलित किया।

इस कार्यक्रम में राजकुमार दुबे, कार्यकारी निदेशक और राज्य प्रमुख, इंडियनऑयल, उत्तर प्रदेश राज्य कार्यालय- II, अजय गर्ग, सीजीएम (आरएस), यूपीएसओ II, भारतीय सशस्त्र बलों और इंडियनऑयल के वरिष्ठ अधिकारी भी इस कार्यक्रम मे उपस्थित रहे।

अपने संबोधन के दौरान इंडियनऑयल के अध्यक्ष ने कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों के बलिदान की सराहना की और शहीदों के परिवारों को पुनर्वास प्रदान करने के लिए इंडियनऑयल द्वारा किए गए अथक प्रयासों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इंडियन ऑयल पहले इंडियन फिर ऑयल के मूल मंत्र के साथ राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित है और इंडियन ऑयल द्वारा युद्ध के नायकों के परिवारों के लिए आजीविका का स्रोत सुनिश्चित करने के लिए किए गए प्रयास इसके परिचायक हैं।

सभा को संबोधित करते हुए मेजर जनरल संजीव खत्री ने करगिल युद्ध के दौरान इंडियनऑयल के प्रयासों की सराहना की और शहीदों के परिवारों की आजीविका हेतु इंडियनऑयल द्वारा किए गए प्रयासों की भी सराहना की।

इस अवसर पर इंडियनऑयल के श्रीकांत माधव वैद्य ने उपस्थित भारतीय सशस्त्र बलों के पूर्व अधिकारियों को नवीनतम कंपोसीट एलपीजी सिलेंडर भी प्रदान किए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!