Breaking News :
>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

8 दिसंबर को दो दिवसीय दौर पर उत्तराखंड पहुँचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रशिक्षु IAS अधिकारियों को करेंगी संबोधित

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 दिसम्बर 2022, मंगलवार, देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे के दौरान प्रदेश सरकार की दो योजनाओं का लोकार्पण व एक योजना का शिलान्यास करेंगी। साथ ही उनका केंद्र सरकार की प्रदेश में शुरू की गई तीन योजनाओं के लोकार्पण का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।

राष्ट्रपति मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी और दून विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रमों भी शामिल होंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर इन दिनों शासन व जिला स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। राष्ट्रपति के दौरे में किसी प्रकार की चूक न हो, इसे लेकर शासन व प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। इसके लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जा रही है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 8 दिसंबर 2022 की शाम दो दिवसीय दौर पर उत्तराखंड पहुँचेंगी। पहले दिन वह देहरादून राजभवन में प्रदेश सरकार द्वारा पिथौरागढ़ में बनाए गए 200 बेड के अस्पताल व काशीपुर के ग्रामीण हाट का लोकार्पण करने के साथ ही चंपावत, मोतीनगर, हल्द्वानी और रुद्रपुर के जिला अस्पतालों में 50-50 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लाक का शिलान्यास करेंगी।

इसके अलावा राष्ट्रपति द्वारा ऊर्जा मंत्रालय की पिथौरागढ़ में उत्तर क्षेत्र के लिए बनाई गई विद्युत वितरण सुदृढ़ीकरण योजना, नेटवार-मोहरी जलविद्युत परियोजना और राजकीय मेडिकल कालेज, अल्मोड़ा का लोकार्पण भी प्रस्तावित है। इसी दिन वह प्रदेश के गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात भी करेंगी।

शुक्रवार, 9 दिसंबर 2022 को राष्ट्रपति सुबह मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी जाएंगी, जहां वह प्रशिक्षु आइएएस अधिकारियों को संबोधित करेंगी। इसके बाद वह देहरादून में दून विश्वविद्यालय के वार्षिक समारोह में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का महिला उद्यमियों व स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से मुलाकात करने का कार्यक्रम भी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!