Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डदेहरादून

राज्य स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी शिकरत

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 8 नवम्बर 2023, देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर कल गुरुवार को पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिकरत करेंगी। इसके चलते यातायात पुलिस ने शहर में रूट डायवर्ट का प्लान जारी किया है। शहर में सुबह पांच बजे से रात 11 बजे तक भारी वाहनों को एंट्री नहीं दी जाएगी।

यहाँ रूट रहेगा डायवर्ट

  •  नेपाली फार्म से देहरादून की ओर आने वाले भारी वाहन लालतप्पड़ पर रोके या डायवर्ट किए जाएंगे। कोई भी वाहन देहरादून शहर की ओर प्रवेश नहीं करेगा।
  •  ऋषिकेश की ओर देहरादून आने वाले भारी वाहन रानीपोखरी पर रोके या डायवर्ट किए जाएंगे।
  • कारगी चौक से सभी भारी वाहन दूधली रोड की ओर डायवर्ट किए जाएंगे ।
  •  पोंटा व विकासनगर की ओर से आने वाले भारी वाहन धूलकोट तिराहा से डायवर्ट कर नयागांव चौकी पर रोके या डायवर्ट किए जाएंगे।
  • असुविधा से बचने के लिए ऋषिकेश की तरफ से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहन रानीपोखरी से थानो मार्ग का प्रयोग कर अपने गंतव्य स्थल पर जा सकेंगे ।
  • हरिद्वार की तरफ से देहरादून की ओर आने वाले वाहन दुधली मार्ग का प्रयोग कर अपने गंतव्य स्थल की ओर जा सकेंगे।
  • सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक न्यू कैंट रोड, राजपुर रोड, ईसी रोड, हरिद्वार रोड, रेसकोर्स आदि क्षेत्रों में संचालित वाहनों के डायवर्जन के साथ ही अल्प समय के लिए यातायात को रोका जाएगा।

देहरादून पुलिस ने अपील की है कि सभी वाहन चालक गुरुवार को इन मार्गों का प्रयोग कम से कम करें। असुविधा से बचने के लिए लिंक मार्गों का प्रयोग किया जा सकता है। साथ ही दुपहिया वाहनों का प्रयोग करें ।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *