Breaking News :
>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज
ताज़ा खबरेंदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व० अटल बिहारी पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 अगस्त, 2022, मंगलवार, नई दिल्ली। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व० अटल बिहारी वाजपेयी की आज चौथी पुण्यतिथि है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु , उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी के स्मारक ‘सदैव अटल’ पर पुष्पांजलि अर्पित की।

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व० अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के स्मारक ‘सदैव अटल’ पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की।

भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व० अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर ट्वीट कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष, करोड़ों कार्यकर्ताओं के पथ प्रदर्शक एवं हमारे प्रेरणा स्रोत, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि।

इसके अलावा पूर्व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की दत्तक पुत्री नमिता कौल भट्टाचार्य ने ‘सदैव अटल’ स्मारकर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर सदैव अटल में पुष्पांजलि अर्पित की।

विदित रहे कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे हैं। वर्ष 2014 में उन्हें देश का सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ दिया गया था। 16 अगस्त 2018 को लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया था। लंबे राजनीतिक करियर के अलावा वो अपनी कविताओं, हंसमुख मिजाज और अलग अंदाज के लिए काफी लोकप्रिय रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!