Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

पीआरएसआई, देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष अमित पोखरियाल को मिला समाजिक योगदान में अन्तर्राष्ट्रीय पुरस्कार

[box type=”shadow” ][/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 दिसंबर 2020, सोमवार, देहरादून। “इन्टरनेशनल एजुकेशन सिम्पोजियम अवार्ड सेरेमनी-2020” में पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी आफ इंडिया, देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष अमित पोखरियाल को समाजिक योगदान हेतु ‘कोन्ट्रीबुयूशन टू द कम्युनिटी अवार्ड-2020’ से नवाजा गया। इस अवार्ड को जोनसन स्पेस सैन्टर, नासा के जार्ज सलाजर, सर्न स्विट्जरलैंड की वैज्ञानिक डॉ० ईसाबेल पैडरोजा और स्मार्ट सर्किट इनोवेशन के सह संस्थापक राघव शर्मा ने संयुक्त रूप से दिया।

स्मार्ट सरकिट्स इनोवेशन संस्था अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोगों को शिक्षा, समाजिक कार्यों पर सम्मानित करती है। आज इसी क्रम में इस वर्ष 2020 को कोविड-19 के कारण आनलाइन समारोह किया गया।

अमित पोखरियाल जनसम्पर्क के क्षेत्र से आते हैं और पीआरएसआई के माध्यम से समाजिक कार्यों में सक्रिय रहते हैं। कोरोना महामारी के दौरान इनकी अध्यक्षता में पीआरएसआई ने राष्ट्रीय स्तर की आनलाइन ड्राइंग पेंटिंग प्रतियोगिता कराई, भारत की नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर लोगों के विचारों के संकलन की पुस्तक प्रकाशित की। इसके अतिरिक्त यह लगातार यूकास्ट के माध्यम से वैज्ञानिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहते हैं।

पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी आफ इंडिया (पीआरएसआई), देहरादून चैप्टर के सचिव अनिल सती, कोषाध्यक्ष सुरेश भट्ट, राकेश डोभाल और संस्था के सभी पदाधिकारियों ने खुशी व्यक्त की व पोखरियाल को बधाई प्रेषित की।

आकाश ज्ञान वाटिका के संपादक एवं टीम की ओर से पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी आफ इंडिया, देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष अमित पोखरियाल एवं सोसाइटी अन्य समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को इस महान उपलब्धि के लिए बहुत बहुत शुभकामनायें एवं बधाई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!