Breaking News :
>>भारतीय क्रिकेट के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा>>सीएम धामी ने रूप चतुर्दशी (छोटी दीपावली) पर समस्त प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>बॉक्स ऑफिस पर सूर्या की ‘सीन’ का धमाका, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>युवाओं के लिए खुशखबरी, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में 54 पदों पर निकली भर्ती>>‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये>>लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित>>केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके>>दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद>>जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी>>बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा>>धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग>>लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
उत्तराखण्डउधमसिंह नगर

प्रधानमंत्री को भेंट की पहाड़ी टोपी, ऐपण कला और आदि कैलाश की तस्वीर

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 3 अप्रैल 2024, रुद्रपुर। उत्तराखंड देवभूमि में चुनावी शंखनाद को पहुँचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस दौरान न केवल उत्तराखंड की पारंपरिक टोपी भेंट की गई बल्कि कुमाऊँ की प्राचीन ऐपण कला और आदि कैलाश का छाया चित्र भी भेंट किया गया। मुख्यमंत्री धामी ने भी पीएम को तमिलनाडु से मंगाया गया एक विशेष तौर का शंख भेंट किया। खैर, उत्तराखंड की संस्कृति से जुड़ी जो भी वस्तुएं पीएम मोदी को भेंट की गई, इन तमाम चीजों को विश्व स्तर पर प्रसिद्धि दिलाने और ब्रांडिंग करने में पीएम मोदी की भी बड़ी भूमिका रही है।

दरअसल, उत्तराखंडी टोपी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से खासी पॉपुलैरिटी मिली है। प्रधानमंत्री मोदी मन की बात कार्यक्रम में इसका विशेष जिक्र करने से लेकर उत्तराखंड में जब-जब आते हैं तो इस टोपी को धारण जरूर करते हैं। इस टोपी को प्रधानमंत्री द्वारा पहनने के बाद से इस टोपी की डिमांड बहुत बढ़ गई है। ऐसी भी स्थिति आयी कि ब्रह्मकमल लगी इस टोपी की दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोलती रही है। इस टोपी को अब और भी अधिक गौरव के साथ उत्तराखंडी लोग धारण करने लगे हैं।

इसी तरह की स्थिति, ऐपण कला के साथ भी रही है। मुख्यमंत्री धामी कुमाऊं की इस विशेष पहचान को दिल्ली दौरों के दौरान पीएम को भेंट कर चुके हैं। यही वजह रही कि इस कला के बारे में हर कोई जानने और इसे लेने को लेकर लोग आतुर रहते हैं।

कमोबेश यही स्थिति आदि कैलाश को लेकर भी कही जा सकती है। दरअसल, जब से प्रधानमंत्री मोदी ने इस क्षेत्र का मुख्यमंत्री धामी के न्यौते के बाद दौरा किया और लोगों से यहाँ आने की अपील की है तब से यहां लोगों की आवाजाही खूब बढ़ रही है। मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री के विजन को आगे बढ़ाते हुए उड़ान योजना के अंतर्गत इस क्षेत्र के लिये हेली सेवा प्रारंभ कराई है जिसके उत्साहजनक नतीजे सामने हैं।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *