Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
उत्तराखण्डपिथौरागढ़

प्रधानमंत्री मोदी के उत्तराखण्ड दौरे को लेकर तैयारियाँ अंतिम दौर में, मुख्यमंत्री धामी पहुँचे पिथौरागढ़

आदि-कैलाश के दर्शन का विशेष महत्व देश-दुनिया को देंगे : सीएम धामी

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 10 अक्टूबर 2023,पिथौरागढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदि कैलाश, जागेश्वर धाम एवं पिथौरागढ़ दौरे को लेकर भाजपा व प्रशासन में विशेष हलचल देखी जा रही है। मुख्यमंत्री धामी ने मंगलवार को पिथौरागढ़ के सभा स्थलीय निरीक्षण करने के बाद पार्टी कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं से भेंट की, और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम व स्वागत को लेकर आवश्यक दिशा – निर्देश दिए।

स्थलीय निरीक्षण के दौरान पार्टी नेताओं के अलावा प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। पिथौरागढ़ जाने से पूर्व सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सीमांत क्षेत्र के कार्यक्रम से देश दुनिया में बेहतर संदेश जाएगा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हम भारत की धरती से आदि-कैलाश के दर्शन का विशेष महत्व देश- दुनिया को दे सकेंगे और यह हम सभी के लिए एक गौरव पूर्ण क्षण होगा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं जनमानस में जबरदस्त उत्साह है। पिथौरागढ़ की जनसभा ऐतिहासिक होगी।

प्रदेश भाजपाध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पीएम के स्वागत में राज्य की सांस्कृतिक, पारंपरिक और धार्मिक पहचान नजर आए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!