Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तराखण्डदेहरादून

दून में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी शुरू

जिलाधिकारी सोनिका ने सम्बंधित विभागों के बीच किया कार्य विभाजन

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 अगस्त 2024, गुरूवार, देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका ने स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त  की तैयारियों को लेकर सम्बन्धित अधिकारियों को समय पर तैयारी पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को उनके दायित्वों को समझाते हुए निर्देशित किया कि जो भी जिम्मेदारियां एवं दायित्व दिए गए हैं उनको जिम्मेदारी से निर्वहन करें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, पेयजल, नगर निगम को परेड ग्राउंड में अस्थाई निर्माण कार्य, सीटिंग व्यवस्था, विद्युत, पेयजल, सफाई आदि समुचित व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।

समस्त उप जिलाधिकारी को अपने अपने क्षेत्र में स्वंतत्रता दिवस के कार्यक्रम एवं प्रभातफेरी अयोजित करने तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को  प्रभातफेरी के दौरान चिकित्सक सहित एंबुलेंस तैनात करने के निर्देश दिए। नारी निकेतन, कारागार में मिष्ठान तथा चिक्तसालयों में फल वितरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। शिक्षा विभाग को स्कूलों वाद/विवाद, निबन्ध लेखन प्रतियोगिता आयोजित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने नगर निगम को कार्यक्रम शहर में सफाई व्यवस्था, एमडीडीए एवं नगर निगम को मुख्य चौराहों, शासकीय भवन पर प्रकाश व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। सूचना विभाग मुख्य चौराहों पर देश भक्ति के गीत प्रसारित करने तथा कार्यक्रम स्थल एवं प्रमुख चौराहों पर एलईडी स्थापना, कार्यक्रम स्थल पर फोटो गैलरी स्थापित करने। शिक्षा विभाग प्रभातफेरी तथा जिला पूर्ति अधिकारी को कार्यक्रम स्थल जलपान एवं प्रभातफेरी के दौरान मिष्ठान की व्यवस्था के निर्देश दिए। पुलिस विभाग को कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। बाल विकास विभाग कार्यक्रम स्थल पर रंगोली बनाने। उन्होंने निर्देश दिए की स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पॉलिथिन से बनी झंडे एवं सामग्री निषेध रहेगी। जिला आबकारी अधिकारी को 14 अगस्त रात्रि से 16 अगस्त प्रातः 10 बजे तक शराब की दुकानें, कैंटीन समस्त आबकारी अनुज्ञापन बंद रखने के निर्देश दिए।

जनपद के प्रमुख चौराहों पर 14 अगस्त 2024 को सांय 06 बजे से रात्रि 9 बजे तक तथा 15 अगस्त 2024 को प्रातः 06 बजे से 11 बजे पूर्वान्ह तक लाउडस्पीकर के माध्यम से देश प्रेम एवं देश भक्ति के गीतों का प्रसारण। 15 अगस्त को सुबह प्रभातफेरी निकाली जाएगी।

मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, अपर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, उप जिलाधिकारी सदर हरि गिरि, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय जैन, कमांडेंट होमगार्ड राहुल सचान,जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार,  मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप रावत, अधीक्षण अभियंता लोनी सी जितेंद्र कुमार त्रिपाठी, जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास जितेंद्र कुमार, अधि अभि लोनिवि उषा भंडारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!