Breaking News :
>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके
ताज़ा खबरेंदेश

राजस्थान में वन्यजीवों की गणना की तैयारी शुरू, गणना में उन्हीं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी जो वैक्सीन लगवा चुके हैं

आकाश ज्ञान वाटिका, १३ मई २०२१, बृहस्पतिवार, उदयपुर। कोरोना महामारी के बीच राजस्थान में वन विभाग ने वन्यजीवों की गणना की तैयारी शुरू कर दी है। इस साल बुद्ध पूर्णिमा यानी 26 मई को वाटर हॉल पद्धति से होगी। वन्यजीवों की गणना में उन्हीं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी, जो वैक्सीन लगवा चुके हैं और उन्हें 72 घंटे पहले आरटीपीसीआर यानी कोरोना की जांच करानी होगी।

मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के तीन राष्ट्रीय उद्यान तथा 26 वन्यजीव अभयारण्यों में वन्यजीवों की गिनती की जाएगी। इनमें रणथंबोर, केवलादेव के अलावा मुकन्दरा हिल्स उद्यान शामिल हैं। जबकि वन्यजीव अभयारणयों में उदयपुर संभाग के सीतामाता, फुलवारी की नाल, जयसमंद, सज्जनगढ़, कुंभलगढ़, भैंसरोडगढ़ तथा बस्सी वन्यजीव अभयारण्य सहित 26 अभयारण्य शामिल है।

मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक एमएल मीणा का कहना है कि विभाग ने 26 मई को 24 घंटे की वन्यजीव गणना बुद्ध पूर्णिमा पर कराने का निर्णय लिया है। वन्यजीवों की गणना में वन कर्मियों के साथ गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों को भी अवसर दिया जाएगा। उन्हें भी कोरोना महामारी के तहत तय गाइड लाइन की पालना करनी होगी। एनजीओ के उन्हीं प्रतिनिधियों को वन्यजीव गणना का अवसर मिलेगा, जो वैक्सीन लगवा चुके हो और उन्हें 72 घंटे पहले कोरोना निगेटिव रिपाेर्ट लानी होगी।

वाटर हॉल पद्धति के अनुसार ही वन्यजीव गणना का काम पूरा किया जाएगा। जिस वाटर पाॅइंट्स पर अधिक वन्यजीव आने की संभावना रहेगी, वहां ट्रैप कैमरा लगाए जाएंगे। पानी वाले स्थानों के पास गणना हाेगी। यह माना जाता है कि गर्मी के शुष्क मौसम में सभी वन्यजीव 24 घंटों में पानी पीने किसी वाटर हाॅल पर अवश्य आएंगे। संरक्षित वन क्षेत्र में मौजूद ऐसे सभी पानी वाले स्थानों का पूर्व में ही सर्वे कर लिया जाएगा, जिनका आमतौर वन क्षेत्र में वन्यजीव उपयोग करते हैं। इसके आधार पर ऐसी जगह मचान तैयार किए जाएंगे, जहां से वन्यजीव आसानी से दिख सकें। चौबीस घंटे तक वन्यजीव गणना का काम जारी रहेगा।

वन्यजीव गणना में इस बार प्रमुख रूप से सैंतीस प्रजाति के वन्यजीवों पर विशेष नजर रहेेगी। इनमें बाघ, बघेरा, तेंदुआ, सियार, गीदड़, जरख, जंगली बिल्ली, मरू बिल्ली, मछुआरा बिल्ली, बिल्ली, लोमड़ी, मरू लोमड़ी, भेड़िया,भालू, बिज्जू छेाटा और बड़ा, कवर बिज्जू, सियागोश पैंगोलिन मांसाहारी वन्यजीवों में जबकि शाकाहारी वन्यजीवों में चीतल, सांभर, काला हिरण, रोजड़ा, चौसिंगा, चिंकारा, जंगली सूअर, सैही, उड़न गिलहरी, लंगूर तथा पक्षियों में गोडावण, सारस, राजगिद्ध, गिद्ध, जंगली मुर्गा, मोर, शिकारी पक्षी के अलावा पानी में रहने वाले जानवरों में घड़ियाल, मगरमच्छ तथा पांडा शामिल हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!