Breaking News :
>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प
उत्तराखण्डजॉब्सदेहरादून

26 नवंबर से 1 दिसंबर तक होने वाली अग्निवीर भर्ती की तैयारियाँ पूरी, 714 युवा होंगे शामिल 

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 25 नवम्बर 2023, देहरादून। सेना के कौड़िया स्थित गबर सिंह कैंप में 26 नवंबर से एक दिसंबर तक होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली के लिए सेना के साथ ही स्थानीय प्रशासन ने सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। शुक्रवार को नायब तहसीलदार ने भर्ती स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। पहले दिन चमोली, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी जनपद के 714 युवा अभ्यर्थी भर्ती रैली में शामिल होंगे। आज से अभ्यर्थियों का कोटद्वार पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

अग्निवीर भर्ती रैली के सफल संचालन के लिए सेना के साथ ही स्थानीय प्रशासन पिछले लंबे समय से तैयारियों में जुटा हुआ है। इसके तहत जहां भर्ती स्थल के समीप प्रवेश स्थल की सफाई करने के साथ ही यहां पर अस्थायी टैंट की व्यवस्था की गई है।

वहीं, प्रवेश से लेकर भर्ती ग्राउंड तक बैरिकेडिंग कर दी गई है। प्रमाणपत्रों की जांच के बाद युवाओं को भर्ती ग्राउंड में प्रवेश कराया जाएगा। शुक्रवार दोपहर नायब तहसीलदार कमल सिंह राठौर ने राजस्व कर्मियों के साथ भर्ती स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने काशीरामपुर तल्ला में भर्ती स्थल पर बने अस्थायी शौचालयों के क्षतिग्रस्त दरवाजों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए।

उधर, एसएम आरओ अशोक कुमार ने बताया कि सुबह 4:00 बजे युवा प्रवेश द्वार पर पहुंचेंगे। भर्ती मैदान में दौड़, फिजिकल, मेडिकल की प्रक्रिया की जाएगी। पांच दिनों तक चलने वाली भर्ती रैली में गढ़वाल मंडल के आठ जनपदों के कुल 3320 युवा शामिल होंगे।

भर्ती कार्यक्रम
26 नवंबर : 714 युवा भर्ती रैली में शामिल होंगे। इनमें चमोली के 115, देहरादून के 126, हरिद्वार के 62, पौड़ी के 246, रुद्रप्रयाग के 61, टिहरी के 75 और उत्तरकाशी के 29 युवा हैं।
27 नवंबर : 1319 युवा प्रतिभाग करेंगे। इनमें चमोली जनपद के 353, हरिद्वार के 228, रुद्रप्रयाग के 251, टिहरी के 290, उत्तरकाशी के 197 युवा हैं।
28 नवंबर : कुल 1287 युवा रैली में प्रतिभाग करेंगे। इनमें देहरादून के 568 व पौड़ी जिले के 719 युवा रहेंगे।
29 व 30 नवंबर : छूटे हुए अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र, मेडिकल, फिजिकल आदि की जांच होगी।
1 दिसंबर : रिजर्व डे व अन्य कार्य

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!