Breaking News :
>>स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया गरमपानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण>>ज्यादा सोया चाप खाना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>एनआईसी के आधुनिकीकरण से प्रशासनिक सेवाओं में आएगी तेजी- डीएम>>शुभेंदु अधिकारी बने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने असम के हाथीकुली चाय बागान का किया अवलोकन>>स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल का किया औचक निरीक्षण>>संजय दत्त की आगामी फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज>>महाराणा प्रताप की जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने किया उन्हें याद >>मुख्यमंत्री धामी ने जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ का किया औचक निरीक्षण>>एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील>>सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल होगा शपथ ग्रहण>>“ऑपरेशन प्रहार”- अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार>>मेधावी छात्राओं की बड़ी संख्या बेटियों की प्रगति का प्रमाण- रेखा आर्या>>‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ की रिलीज डेट का ऐलान, 29 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>मुख्यमंत्री धामी ने श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड अस्पताल का किया लोकार्पण>>दिव्यांगजनों के लिए वरदान बना डीडीआरसी, सैकड़ों को मिला लाभ>>राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य, 30 मई अंतिम तिथि>>कानून का दुरुपयोग कर निर्दोषों को फंसाने वालों के विरुद्ध होगी कठोरतम कार्यवाही- कुसुम कण्डवाल>>उच्च शिक्षा विभाग में उत्तर-पुस्तिकाओं का होगा डिजिटल मूल्यांकन- डाॅ. धन सिंह रावत>>एमडीडीए का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माणों पर चला सीलिंग अभियान, पटेलनगर–देहराखास में दो निर्माण सील
उत्तराखण्डधार्मिक

छठ पूजा के लिए ऋषिकेश में तैयारियां शुरू

भगवान भाष्कर की आराधना के लिए महत्वपूर्ण माने जाने वाली छठ पूजा महोत्सव के लिए तीर्थनगरी ऋषिकेश में व्यापक तैयारियां शुरू हो गई हैं। ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट सहित आसपास के गंगा घाटों को छठ पूजन के लिए खूबसूरती से सजाया जा रहा है।

गुरुवार 31 अक्टूबर से छठ पूजा महोत्सव शुरू हो रहा है। तीर्थनगरी में बड़ी संख्या में पूर्वांचल के लोग निवास करते हैं। यही वजह है कि यहां छठ पूजा महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।

ऋषिकेश में गंगा के त्रिवेणी घाट के अलावा मुनिकीरेती के शीशमझाड़ी में छठ पूजा घाट हैं। 31 अक्टूबर से शुरू हो रहे छठ पूजा महोत्सव के लिए तीर्थनगरी में व्यापक तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। त्रिवेणी घाट पर छठ व्रतियों के लिए पूजा स्थल तैयार किए जा रहे हैं। इसके साथ ही घाट को खूबसूरत ढंग से सजाया जा रहा है।

त्रिवेणी घाट पर गंगा की छोटी धारा को पार करने के लिए बकायदा अस्थायी पुल तैयार किया गया है। यानी इस बार भी श्रद्धालु गंगा के बीच टापू पर पूजा अर्चना कर पाएंगे। सार्वजनिक छठ पूजन समिति के अध्यक्ष रामकृपाल गौतम ने बताया कि इस बार समिति की ओर से 25वें छठ पूजा महोत्सव में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिनमें भजन संध्या और बिरहा मुकाबला भी आयोजित किया जाएगा।

यह होंगे छठ पूजा महोत्सव के कार्यक्रम 

गुरुवार 31 अक्टूबर 

नहाये, खाये व पूजा आरंभ

शुक्रवार 01 नवंबर (पंचमी-खरना)

पांचांग पूजन व कलश स्थापना- प्रात: 08:15 बजे

ध्वज स्थापना- 09:15 बजे

मूर्ति अनावरण- प्रात: 09:45 बजे

शनिवार 02 नवंबर 

भगवान सूर्य व छठ माता की आरती- प्रात: 06:00 बजे

भजन संध्या (राजेश शाहनी एंड पार्टी)- सायं 05:00 बजे

सूर्य अघ्र्य सांयकाल- सायं 05:25 बजे

संध्या आरती- 06:15 बजे

भोजपुरी लोकगीत व बिरहा मुकाबला- रात्रि 09:00 बजे

रविवार 03 अक्टूबर 

हवन- प्रात: 04:00 बजे

भगवान सूर्य व छठ माता की आरती- प्रात: 06:00 बजे

प्रात: सूर्य अघ्र्य- 06:36 बजे

प्रसाद वितरण- प्रात: 07:00 बजे

मूर्ति विसर्जन- प्रात: 09:30 बजे

ध्वज बंधन- प्रात: 09:45 बजे

गंगा तट पर सफाई अभियान- प्रात: 10:00 बजे

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!