Breaking News :
>>मानसून में स्वच्छता और आपदा तैयारियों पर नगर निगम सख्त, नगर आयुक्त ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश>>आढ़त बाजार–तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण परियोजना का डीएम ने किया निरीक्षण>>कैसी चाहिए खेल नीति, 30 जुलाई तक बताइए- रेखा आर्या>>MDDA का बड़ा एक्शन, 100 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, कई बहुमंजिला निर्माण सील>>देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र- सीएम धामी>>सेवा पखवाड़ा के बहुउद्देशीय शिविर में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी जन समस्याएं>>मंत्री रेखा आर्या ने किया प्रदेश के पहले “प्लेस ऑफ सेफ्टी” का शिलान्यास>>फॉरेस्ट में ऑल टूरिस्ट साइट्स के लिए बुकिंग व्यवस्था ऑनलाईन की जाए- मुख्य सचिव>>श्री बद्रीनाथ धाम में वित्तीय अनियमितता मामले में SIT जांच के बाद मंदिर समिति का कार्मिक देहरादून से गिरफ्तार>>मुंह के छालों से हैं परेशान? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय, मिलेगी राहत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कंडोली में आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र का किया उद्घाटन>>‘धमाल 4’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, फिल्म ने तीन दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>उत्तराखंड परिवहन निगम की बड़ी तैयारी, देहरादून-दिल्ली रूट पर दौड़ेंगी हाइड्रोजन बसें>>सोमनाथ स्वाभिमान पर्व विशेष निःशुल्क ट्रेन यात्रा के लिए नैनीताल जिले से 37 श्रद्धालुओं का दल हुआ रवाना>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
उत्तराखंड

किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त को लेकर तैयारियां तेज, हरिद्वार में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम

देहरादून। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त हस्तांतरण कार्यक्रम और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के उत्तराखंड भ्रमण कार्यक्रम को लेकर प्रदेश में तैयारियां तेज हो गई हैं। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैंप कार्यालय में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक में कृषि मंत्री ने निर्देश दिए कि आगामी 20 जून को किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी होने के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम जनपद हरिद्वार में आयोजित किया जाए। साथ ही प्रदेश के सभी विकासखंडों में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित कर अधिक से अधिक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

मंत्री ने कृषि विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं समय से पूरी करने और सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना विभाग की प्राथमिकता है।

वहीं 26 जून को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के पंतनगर और रुद्रपुर प्रस्तावित दौरे को लेकर भी तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान किसानों के हित से जुड़ी योजनाओं और कृषि क्षेत्र में हो रहे नवाचारों को प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में बताया गया कि केंद्रीय कृषि मंत्री द्वारा फसल बीमा योजना के तहत किसानों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जनपदों में स्थापित किए जाने वाले वेदर स्टेशनों का शुभारंभ भी किया जाएगा। इसके अलावा जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में स्वीकृत 25 करोड़ रुपये की धनराशि से प्रदेश के विभिन्न जिलों में क्लस्टर आधारित कार्यों की शुरुआत होगी।

बैठक में सचिव कृषि सुरेंद्र नारायण पांडे, अपर सचिव कृषि आनंद श्रीवास्तव, कृषि निदेशक दिनेश कुमार, निदेशक हॉर्टिकल्चर मिशन महेंद्र पाल, संयुक्त कृषि निदेशक अभय सक्सैना सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!