Breaking News :
>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच>>लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल>>कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव>>लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड>>अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज>>ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल को छात्र-छात्राओं की सुविधा के दृष्टिगत दोबारा खोले जाने की तैयारी

समाज कल्याण विभाग की ओर से छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए दी जाती है आर्थिक सहायता।

आकाश ज्ञान वाटिका, 04 अक्टूबर 2022, मंगलवार, रुद्रपुर। छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए समाज कल्याण विभाग की ओर से राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल को दोबारा खोले जाने की तैयारी की जा रही है। राज्य भर से अब तक सिर्फ 98 हजार छात्र-छात्राओं ने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया है।

समाज कल्याण विभाग की ओर से छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। विभाग की ओर से पूर्वदशम, दशमोत्तर व ईबीसी छात्रवृत्ति का लाभ दिया जाता है। बीते वर्ष राज्य से डेढ़ लाख छात्र-छात्राओं ने समाज कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति योजना का लाभ लिया था। इस वर्ष सिर्फ 98 हजार छात्र-छात्राओं ने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया है।

राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2022 तक थी। कम आवेदन आने के चलते समाज कल्याण विभाग की ओर से आवेदन की तिथि बढ़ाने का पत्र भेजा जा रहा है। जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध ने बताया कि छात्रवृत्ति के आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर2022 थी, लेकिन जल्दी ही निदेशालय की ओर से आवेदन की तिथि को बढ़ाया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!