Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कोरोना काल में सतपाल महाराज की प्रेरणा से आम जनमानस की सेवा में जुटा हरिद्वार स्थित प्रेमनगर आश्रम प्रबंधन

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 मई 2021, मंगलवार, देहरादून। प्रदेश के पर्यटन मंत्री एवं प्रसिद्ध समाजसेवी सतपाल महाराज की प्रेरणा से हरिद्वार स्थित प्रेमनगर आश्रम कोरोना काल में गरीब,असहाय एवं कोरोना प्रभावित लोगों की मदद को लगातार काम कर रहा है। इसी कड़ी में आज जरूरतमंदो की मदद के लिए चार सौ भोजन किटों को आश्रम द्वारा सतपुली रवाना किया गया।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की प्रेरणा से प्रेमनगर आश्रम प्रबंधन समिति कोरोना काल में लगातार कोरोना संक्रमित की देखरेख करने के साथ-साथ जरूरतमंदों को हर संभव मदद पहुँचाने का प्रयास कर रही है। आश्रम प्रबंधन समिति के महामंत्री रमणीक भाई ने कहा कि प्रेमनगर आश्रम ने जहाँ एक ओर अपना सौ कमरों का भवन क्वारंटीनसेंटर के लिए निःशुल्क भोजन एवं एंबुलेंस सहित प्रशासन को उपलब्ध कराया है वहीं दूसरी ओर अब आश्रम कोरोना प्रभावित गाँवों के लिए भोजन किट भी उपलब्ध करा रहा है। आज भी प्रेमनगर आश्रम से चार सौ भोजन किटों को लेकर एक ट्रक पौड़ी गढ़वाल जनपद के सतपुली के लिए रवाना किया गया। रमणीक भाई ने बताया कि आश्रम द्वारा भेजी गई एक किट में 5 किलो आटा, 5 किलो चावल, 2 किलो दाल,1 किलो चीनी,1 किलो नमक,1 लीटर तेल, 5 किलो आलू, मसाले, तेल, मास्क, सैनिटाइज़र इत्यादि जरुरी सामग्री पैक की है, एक किट का वजन लगभग 20 किलो है। रमणीक भाई ने कहा कि आश्रम शुरू से ही समाज सेवा के कामों में बढ़चढ़ कर कार्य करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि हमें सरकार के नियमों का पालन करना है तथा इस समय आम जनमानस की सेवा करनी है, यही सच्ची राष्ट्र सेवा है। रमणीक भाई ने कहा कि आश्रम पूरे भारत में अपने केन्द्रों से प्रसिद्ध समाजसेवी सतपाल महाराज की प्रेरणा से जरुरतमंदों की सेवा में तल्लीन है। आश्रम से किट रवाना करने के अवसर पर आश्रम प्रबंधन समिति के प्रबंधक पवन कुमार, सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!