Breaking News :
>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगतमनोरंजन

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा खुद का करवा चुकी हैं 10-15 से ज्यादा बार कोविड-19 जाँच

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 अक्टूबर 2020, बुधवार। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा अभी दुबई में हैं और अपनी आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब को चीयर कर रही हैं। दरअसल, इस बार कोरोना वायरस की वजह आईपीएल का आयोजन बिना दर्शकों के दुबई में किया जा रहा है। ऐसे में अपनी टीम के साथ प्रीति जिंटा भी दुबई में ही हैं। आईपीएल से जुड़े लोगों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए काफी चीजों का ध्यान रखा जा रहा है, पहले सभी खिलाड़ियों को क्वारंटाइन किया गया था और उसके बाद टेस्ट करवाने के बाद ही खेलने का मौका दिया था।

[box type=”shadow” ]

ऐसे में प्रीति जिंटा को यह सब फॉलो करना पड़ा और एक्ट्रेस समय-समय पर कोरोना वायरस का टेस्ट करवा रही हैं ताकि कोई दिक्कत ना हो। आप भी जानकर रह जाएंगे कि एक्ट्रेस ने इतने से दिनों में करीब 20 कोरोना टेस्ट करवा लिए हैं और सभी टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपना 20वां कोरोना वायरस टेस्ट करवाया है, जिसके बारे में जानकर उनके फैंस भी हैरान है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी है और बताया है कि यह उनका 20वां टेस्ट है और अब कोरोना टेस्ट की क्वीन बन गई हैं। दरअसल, ऐसे बहुत कम लोग देखने को मिलते हैं, जिन्होंने इतनी बार कोरोना का टेस्ट करवाया हो।

एक्ट्रेस ने आईपीएल के इस सीजन के बारे में लिखा- ‘यह 6 दिन के क्वारंटाइन के साथ शुरू हुआ, हर 3-4 दिनों में कोविड-19 टेस्ट होता है और बाहर नहीं जा सकते- सिर्फ आपके कमरे तक। KXIP के रेस्टोरेंट, जिम और निश्चित रूप से अपनी कार में स्टेडियम। ड्राइवर, सेफ भी बबल में हैं और ना बाहर का खाना और न ही लोगों से बातचीत। यह मुश्किल है, जब आप मेरी जैसे फ्री बर्ड की तरह हो, लेकिन फिर ये 2020 भी तो है। तारीफ की जानी चाहिए कि इस महामारी के बीच आईपीएल हो रहा है।’

[/box]

विदित रहे कि बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा इन दिनों अपनी टीम के साथ ही मस्ती कर रही हैं और मैच में चीयर्स करती नज़र आती हैं। साथ ही इंस्टाग्राम पर खिलाड़ियों के साथ ही अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इतना ही नहीं वह इंस्टाग्राम पर अपनी दुबई लाइफ के बारे में भी बता रही हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!