Breaking News :
>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक>>दहेज की माँग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त>>विश्वविद्यालयों में साइबर सुरक्षा के हो पुख्ता इंतजाम : डाॅ. धन सिंह रावत>>समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश>>जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री>>​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल>>जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी>>मंत्री गणेश जोशी ने टिहरी में चारधाम यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण, दिए गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश>>2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सभी का योगदान जरूरी- मुख्यमंत्री>>दक्षिणी फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, पांच लोगों की मौत>>‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, चार दिन में कमाए इतने करोड़ रूपए>>ऋषिकेश में बदमाशों के साथ हुई पुलिस की मुठभेड़, दो अपराधी गोली लगने से घायल
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

प्रीति जिंटा 46 साल की उम्र में बनीं जुड़वा बच्चों की माँ

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 नवम्बर 2021, गुरूवार, नई दिल्ली। एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को एक गुड न्यूज दी है। प्रीति को घर में खुशखबरी आई है, वो सेरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों की मां बनी हैं। 46 साल की एक्ट्रेस ने ट्विटर पर बच्चों के नामों का भी खुलासा किया है।

ट्वीट में प्रीति ने अपने पति जीन गुडइनफ संग एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है। ‘सबको मेरा नमस्कार, मैं आज आप सभी के साथ एक बड़ी खबर शेयर करना चाहती हूं। जीन और मैं बहुत खुश हैं और हमारे दिल इस समय कृतज्ञता और प्यार से भर गए हैं। हम अपने परिवार में अपने जुड़वां बच्चों जय जिंटा गुडएनफ और जिया जिंटा गुडएनफ का स्वागत करते हैं।’ आगे उन्होंने कहा, ‘हम अपने जीवन के इस नए फेज को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं। इस अविश्वसनीय यात्रा का हिस्सा बनने के लिए डॉक्टरों, नर्सों और हमारी सरोगेट को दिल से धन्यवाद। ढेर सारा प्यार- जीन, प्रीति, जय और जिया

जीन गुडइनफ के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद से ही एक्ट्रेस सिल्वर स्क्रीन पर बहुत ज्यादा एक्टिव नहीं हैं। हालांकि, वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है, जहां वो अक्सर अपने फैंस के लिए अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। फैंस को भी अपनी इस डिंपल स्माइल एक्ट्रेस के हर अपडेट का इंतजार रहता है।

प्रीति ने इसी साल अगस्त में बॉलीवुड में 23 शानदार साल पूरे किए। इंडस्ट्री में अपने अब तक के सफर को याद करते हुए उन्होंने लिखा, ‘फिल्मों के 23 साल अगर आपको रेनबो का पीछा करने की आदत है तो बारिश में भीगने के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि बिना बारिश के जीवन बिना छांव के सूरज की तरह है। आज मैं फिल्मों में 23 साल का जश्न मना रहा हूं और मुझे स्वीकार करना चाहिए कि मैं उन सभी लोगों के बारे में सोचकर थोड़ी अभिभूत हूं जिन्होंने मेरे सफर में साथ दिया है।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!