Breaking News :
>>अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनाती- डा. धन सिंह रावत>>महाराज ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा 3,67,995 की धनराशि का चैक>>मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई 12वीं की टॉपर अरीना रघुवंशी को फोन कर दी बधाई>>मुख्यमंत्री धामी से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट>>किडनी स्टोन में बीयर पीना फायदेमंद या नुकसानदायक ? जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर>>मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग पर चल रहे मरम्मत एवं सुधार कार्यों का किया निरीक्षण >>‘पति पत्नी और वो दो’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>जब अफसर खुद बने मिसाल : साइकिल से दफ्तर पहुंचे बंशीधर तिवारी>>देहरादून में स्कॉर्पियो से 1.55 करोड़ रुपये की नगदी बरामद, सीक्रेट केबिन में छिपाई थी रकम>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, तीन बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा>>​शिक्षा के मंदिर में अनैतिक गतिविधियां अक्षम्य, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल
उत्तराखण्ड

प्रदेश में प्री-मानसून शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार और सोमवार को पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश के आसार बन रहे हैं।

उत्तराखंड में प्री-मानसून हुआ सक्रिय, मैदानी क्षेत्रों में चल सकती हैं तेज हवाएं Dehradun News

प्रदेश में प्री-मानसून शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार और सोमवार को पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश के आसार बन रहे हैं। मैदानी क्षेत्रों में तेज हवा चल सकती है।

देहरादून,उत्तराखंड में विलंब से पहुंच रहे मानसून में भले ही एक सप्ताह से ज्यादा का समय शेष हो, लेकिन प्रदेश में प्री-मानसून शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार और सोमवार को पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश के आसार बन रहे हैं। विशेषकर कुमाऊं के नैनीताल और चम्पावत जिलों में तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा मैदानी क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। शनिवार को प्रदेश में सुबह से मौसम साफ रहा।

चिलचिलाती धूप के बीच गरमी बेचैन करती रही, लेकिन दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। देहरादून, मसूरी, पौड़ी के साथ ही गंगोत्री, यमुनोत्री, बदरीनाथ और केदारनाथ में अच्छी बारिश हुई। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में मानसून एक जुलाई के आसपास सक्रिय होगा, लेकिन प्री-मानसून की बारिश शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में प्रदेश में तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान पहाड़ी इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं। मैदानों में आंधी-तूफान आ सकता है।

दून के आधे हिस्से में जमकर बरसे मेघ, गर्मी से राहत

मौसम लगातार करवट बदल रहा है। कभी चटख धूप से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है तो कभी एकाएक बादल बरस जा रहे हैं। शनिवार को दोपहर बाद भी मौसम का रंग कुछ इसी तरह बदला। जहां सुबह तक तेज धूप चिलचिलाती गर्मी से बेहाल कर रही थी, वहीं शाम को करीब पांच बजे अचानक बादल बरस पड़े। हालांकि दून के आधे हिस्से में ही करीब आधे घंटे तक बादल बरसे, जबकि आधे हिस्से में बादल गरजे जरूर पर बरसे नहीं।

झमाझम बरसे बादलों से जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत मिली तो वहीं नालों के चोक होने व सड़कों के तालाब बनने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी पैदल चलने वाले लोगों को उठानी पड़ी। इस दौरान मसूरी की तलहटी से सटे इलाकों गढ़ी कैंट, राजपुर रोड, सहस्रधारा रोड, रायपुर, मोहकमपुर, धर्मपुर, घंटाघर व आसपास के क्षेत्रों में आधा घंटे तक झमाझम बारिश हुई। जबकि आइएसबीटी, पटेलनगर, बल्लूपुर, क्लेमेनटाउन व पछवादून में आसमान में बादल छाए जरूर, लेकिन बरसे नहीं। शनिवार को दून में अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 37.5 व 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!