Breaking News :
>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच>>लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल>>कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव>>लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड>>अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज>>ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
देश

प्रयागराज हिंसाः जावेद पंप के घर पर चलेगा बुलडोजर

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 जून 2022, रविवार उत्‍तर प्रदेश में जुमे की नमाज के बाद प्रयागराज, हाथरास, फ‍िरोजाबाद, सहारनपुर में भड़की ह‍िंंसा में आज सुबह आठ बजे तक 304 आरोप‍ितों को पुल‍िस ने गिरफ्तार क‍िया है। प्रदेश को दंगों की आग में झोंकने का प्रयास करने वालों के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्ती करने के निर्देश के बाद ह‍िंसा और पत्थरबाजी वालों जिलों में आज हिंसा प्रभावित इलाकों में स्थिति सामान्य है। इन सभी जिलों के हिंसा वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। एडीजी ला एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने बताया क‍ि ह‍िंंसा के मामले में अबतक 13 एफआईआर दर्ज की गई हैं। वहीं आज प्रयागराज में ह‍िंंसा के आरोप‍ित जावेद के घर पर बुलडोजर चलेगा। 

प्रदेश में शुक्रवार को प्रयागराज, हाथरस, मुरादाबाद, फिरोजाबाद और अंबेडकरनगर में बवाल पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसके बाद से अब तक 304 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रयागराज से 91, हाथरस से 51, सहारनपुर से 71, मुरादाबाद से 34, फिरोजाबाद से 15, अलीगढ़ से छह, अम्बेडकरनगर से 34 और जालौन से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी के खिलाफ पथराव, माहौल बिगाड़ने तथा लोगों को भड़काने में लिप्त होने का आरोप है। बवाल करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार चल रही है।

प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने प्रयागराज हिंसा के आरोपी जावेद अहमद के आवास पर विध्वंस नोटिस लगाया है और उसे आज सुबह 11 बजे तक घर खाली करने के लिए कहा है। क्योंकि यह अवैध रूप से निर्मित है। आज पीडीए जावेद के अवैध रूप से निर्मित घर पर बुलडोजर चलेगा। दोपहर 12:00 बजे के बाद यह प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए भारी संख्या में पुलिस के साथ पीएसी और आरएएफ के जवान लगा दिए गए हैं। पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई की सुगबुगाहट से अटाला और नुरुल्लाह रोड पर खलबली मची हुई है। बता दें क‍ि ह‍िंसा के आरोप‍ित जावेद के घर पीडीए ने ध्‍वस्‍तीकरण का नोट‍िस पहले ही चस्‍पा कर द‍िया था।

एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के निलंबित की गईं प्रवक्ता नूपुर शर्मा की विवादास्पद टिप्पणी पर कल जुमा की नमाज के बाद प्रदेश के कई शहरों में विरोध के बाद अभी तक कुल 304 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्‍य आरोप‍ितों को पकड़ने के ल‍िए सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

प्रदेश में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हिंसा और आगजनी के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार के बाद शनिवार को भी अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा था कि समाज के अराजक तत्वों और हिंसा एवं आगजनी की घटनाओं को अंजाम देने वाले उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

प्रयागराज के साथ अन्य जिलों में पुलिस ने शुक्रवार से ही धरपकड़ तेज कर दी गई थी, आज कार्रवाई को और तेज कर दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद प्रशासन की सक्रियता और बढ़ गई व जगह-जगह पुलिस ने कई गिरफ्तारियां की हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए प्रदेश के अलग अलग जिलों से बड़ी संख्या में कई लोगों को गिरफ्तार किया है। जिलों में पुलिस ने पथराव, आगजनी तथा बवाल के मामलों में सीसीटीवी की फुटेज निकालकर लोगों की पहचान प्रारंभ की और अब तक 304 लोगों की पहचान करने के बाद गिरफ्तार किया गया है। प्रदेश भर में पुलिस की कार्रवाई लगातार चल रही है।

जिलों में अब भी पीएसी, पुलिस बल के साथ रैपिड एक्शन फोर्स की टीमें मौके पर तैनात हैं। किसी भी तरह के धार्मिक उन्माद को फैलने से रोकने के लिए पुलिस ने कड़ा सुरक्षा घेरा तैयार किया है और धर्मगुरुओं से भी लगातार बातचीत जारी है। उपद्रव वाले जिलों में जिला के साथ पुलिस प्रशासन के अधिकारी लगातार शासन के निर्देश पर अमल कर रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!