Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

प्रशांत किशोर ने किया ऐलान : “भाजपा अच्छा करती है तो मैं यह जगह छोड़ दूँगा”

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 दिसंबर 2020, सोमवार। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी को बंगाल विधानसभा चुनाव में दहाई के अंक भी पार नहीं कर पाएगी। पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार अभी से शुरू हो गया है। भाजपा ममता बनर्जी के गढ़ में सेंध लगाने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। अमित शाह आज ही पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे से दिल्‍ली लौटे हैं। भाजपा को दावा है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में ममता दीदी को जनता नकार देगी।

प्रशांत किशोर के मुताबिक, अमित शाह के बंगाल दौरे से भाजपा को कोई खास फायदा होने नहीं जा रहा है। भाजपा नेता का यह दौरा मीडिया की बनाई हुई छवि है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा नतीजों में दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाएगी।

उन्‍होंने ट्वीट किया, ‘मीडिया के समर्थित पक्ष द्वारा बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया। असल में भाजपा को दहाई का आंकड़ा पार करने में भी मुश्किल होगी। कृपया इस ट्वीट को सेव कर लीजिए और अगर भाजपा अच्छा करती है, तो मैं यह जगह छोड़ दूंगा।’

अमित शाह ने रविवार को ममता सरकार पर करारा वार करते हुए कहा कि जो बंगाल देश का सबसे अमीर और अग्रणी राज्य होता था वह आज हर क्षेत्र में पीछे चला गया है। ममता के राज में बंगाल राजनीतिक हिंसा और भ्रष्टाचार में नंबर वन हो गया है। उन्होंने कहा कि बंगाल में परिवर्तन निश्चित है और भाजपा की सरकार बनने पर बंगाल का ही धरती पुत्र यहां का अगला मुख्यमंत्री बनेगा। बीरभूम के बोलपुर में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि बंगाल के लोग अब राजनीतिक हिंसा, भ्रष्टाचार, बांग्लादेशी घुसपैठियों, रंगदारी से मुक्ति चाहते हैं। जनता ने परिवर्तन का मन भी बना लिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!