Breaking News :
>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद, उनकी जिज्ञासाओं के दिए उत्तर>>नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

गोवा के मुख्यमंत्री पद पर प्रमोद सावंत 28 मार्च को लेंगे शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 मार्च 2022, मंगलवार, पणजी। गोवा के मुख्यमंत्री पद के तौर पर 28 मार्च को प्रमोद सावंत शपथ लेंगे। प्रमोद सावंत लगातार दूसरी बार गोवा के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। गोवा विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद भाजपा नेतृत्व ने प्रमोद सावंत के नाम पर भरोसा जताया है। केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा था कि सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से प्रमोद सावंत को अपना नेता चुना है। उन्होंने कहा कि मैं राज्य के विकास के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। साथ ही उन्होंने कहा कि हम जीरो करप्शन के लिए काम करेंगे। हम जल्द ही राज्यपाल से मिलेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सावंत के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते है। प्रमोद सावंत ने बताया था कि उन्होंने पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को शपथ ग्रहण समारोह का न्योता दिया है। गोवा में 11 विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

सोमवार को प्रमोद सावंत ने भाजपा नेताओं के साथ राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई से मुलाकात की थी। उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

विदित रहे कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी है। 40 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने सबसे ज्यादा 20 सीटें जीती हैं। हालांकि, बहुमत के आंकड़े से भाजपा सिर्फ एक सीट दूर है। हालांकि, भाजपा एमजीपी और निर्दलीय विधायकों के समर्थन से राज्य में सरकार बनाने जा रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!